सारा अली खान ने मेकअप मैन के साथ किया क्रेजी डांस, फैंस को पसंद आई एक्ट्रेस की सादगी, वीडियो वायरल
पटौदी खानदान की बेटी और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अपने मेकअप मैन के साथ बेझिझक झूम-झूम कर डांस करती नजर आ रही हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 10 Sep 2022 3:06:24
पटौदी खानदान की बेटी और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अपने मेकअप मैन के साथ बेझिझक झूम-झूम कर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऑरेंज कलर के लहंगे चुन्नी में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, साथ ही उनका क्रेजी अंदाज देखते ही बन रहा है।
सारा अली खान इस वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही हैं। सारा इस वीडियो में अपने मेकअप मैन के साथ ‘तूने मारी एंट्रिया, दिल में बजी घंटिया’ गाने पर झूम झूम कर नाचती आ रही हैं। इस वीडियो पर लिखा है ‘कॉफी के बाद’। यानी कॉफी पीने के बाद सारा का अंदाज कुछ ऐसा हो गया।