न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा सहित इन सितारों ने ऐसे दी शिक्षक दिवस की बधाई, मीरा राजपूत ने शेयर की बर्थडे बॉय की स्पेशल फोटो

आज मंगलवार (5 सितंबर) को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह बात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 7:59:34

सारा सहित इन सितारों ने ऐसे दी शिक्षक दिवस की बधाई, मीरा राजपूत ने शेयर की बर्थडे बॉय की स्पेशल फोटो

आज मंगलवार (5 सितंबर) को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह बात सब जानते हैं कि शिक्षक हमारे जीवन में काफी अहम भूमिका अदा करते हैं। माता-पिता के बाद हमें तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण रोल होता है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शिक्षक दिवस पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं दिखा रहे हैं।

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अनोखे अंदाज में टीचर्स डे का जश्न मनाया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में आनंद एल राय, रोहित शेट्टी और इम्तियाज अली जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ खुद की फोटो लगाकर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी सभी को टीचर्स डे की बधाइयां दी हैं। एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टीचर्स डे की बधाई दी।

उन्होंने अपनी सबसे बड़ी टीचर मां को बताया, जिनसे जिनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी दिवंगत मां को याद करते हुए लिखा-मेरी टीचर स्वर्ग में रहती हैं, जो अक्सर मुझसे बातें करती हैं। वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मेरे जीवन के लगभग हर फील्ड में टीचर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मेरे टीचर्स को मेरा प्रणाम।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का बेटा जैन हुआ 5 साल का

एक्टर शाहिद कपूर के बेटे जैन आज मंगलवार (5 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 5 साल के हो गए हैं। इस मौके पर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने जैन की बहुत प्यारी और अनदेखी फोटो शेयर की है। मीरा ने अपने बेटे के लिए एक स्वीट नोट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई मोनोक्रोम फोटो में जैन साइड पोज देता दिख रहा है।

इस कैंडिड फोटो में जैन बहुत अच्छे मूड में लग रहा है। इसे पोस्ट करते हुए मीरा ने लिखा- शुगर, पिज्जा स्लाइस और सभी चीजें अच्छी हैं! कौन जानता था कि मैं खुशी से इस छोटी उंगली से लिपट जाऊंगी! तेज दिमाग और पागल दिल, जीवनभर आगे बढ़ते रहो मेरे बेटे, हमेशा शाइन करो। ये म्यूजिक हमेशा तेज रहे! 5वीं सालगिरह मुबारक हो मेरे जैनू।

इस फोटो पर मीरा के कई फैंस और फ्रेंड्स ने कमेंट व लाइक किए हैं। फैन शाहिद से उनके बेटे की तुलना कर रहे हैं। कोई जैन को शाहिद जैसा क्यूट बता रहा है तो कोई लिटिल शाहिद या मिस्टर हैंडसम लिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका