न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक-सारा को वीडियो में देख मचले फैंस के अरमान, विवेक ने ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद करिअर को लेकर तोड़ी चुप्पी

शनिवार रात मुंबई में ‘गदर 2’ की टीम ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जवां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 1:45:32

कार्तिक-सारा को वीडियो में देख मचले फैंस के अरमान, विवेक ने ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद करिअर को लेकर तोड़ी चुप्पी

शनिवार रात मुंबई में ‘गदर 2’ की टीम ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जवां दिलों की धड़कन एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान भी साथ नजर आए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कार्तिक ने सलमान खान के साथ पार्टी में एंट्री ली थी। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची थीं।

कार्तिक ने सारा से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। कार्तिक और सारा साल 2020 में आई इम्तियाज अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ में दिखे थे। तब दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों आज भी दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे को विभिन्न कारणों से बधाई देते नजर आते हैं। साथ ही कई मौकों पर दोनों को एकसाथ स्पॉट किया जाता है।

ताजा वीडियो देख फैंस बेकाबू हुए जा रहे हैं। वे दोनों को रील और रियल लाइफ दोनों में साथ देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा-सारा और कार्तिक को एक और फिल्म करने दो और वे फिर से प्यार में पड़ जाएंगे। दूसरे ने लिखा-दोनों ही बहुत सुंदर हैं, इनकी जोड़ी शानदार है। तीसरे ने लिखा-मैं चाहता हूं कि कार्तिक और सारा एक साथ वापस आए, जिस तरह से वे आखिर में एक-दूसरे को देख रहे थे वह अलग था।

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की पिछली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ थी। अब वे ‘मेट्रो इन दिनों’ में बिजी हैं। दूसरी ओर, कार्तिक की पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

sara ali khan,kartik aaryan,love aaj kal 2,vivek oberoi,aishwarya rai,Salman Khan,gadar 2,sara kartik video

विवेक ओबेरॉय मना रहे हैं अपना 47वां जन्मदिन

एक्टर विवेक ओबेरॉय आज रविवार (3 सितंबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्रेकअप किसी से छुपा नहीं है। कहा जाता है कि उनके अलग होने की वजह सलमान खान थे। विवेक ने अब सालों बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने हाल ही में इंडियन एक्प्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे पूरे परिवार को मुझ पर गर्व महसूस होता है।

मेरे जीवन में एक ऐसा वक्त आया था जब इंडस्ट्री के कई पॉवरफुल लोग मेरा करिअर बर्बाद करना चाहते थे। तब मेरी फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ आई थी। इसमें मेरी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई और मुझे इसके लिए अवार्ड भी मिला। इसके बावजूद मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं एक से डेढ़ साल तक घर पर बैठा रहा। कोई मेरे पास फिल्में लेकर नहीं आता था।

जब विवेक से पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या की वजह से करिअर पर बुरा असर पड़ा, तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ भी कहना पसंद नहीं करूंगा लेकिन मैं बाकी सभी लोगों को ये जरूर अलर्ट करना चाहूंगा कि अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो किसी और की वजह से उसे बर्बाद ना करें। अगर आपका पार्टनर आपकी प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कत ला रहा है, तो ये गलत है। उल्लेखनीय है कि विवेक अब तक ‘कंपनी’, ‘दम’, ‘साथिया’, ‘किसना’, ‘मस्ती’ सहित कई बढ़िया फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार