न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा ने मां अमृता सिंह को ऐसे किया बर्थडे विश, करीना ने चाचा राजीव कपूर को पुण्यतिथि पर किया याद

एक्ट्रेस अमृता सिंह आज शुक्रवार (9 फरवरी) को अपना 66वां जनमदिन मना रही हैं। इस मौके पर अमृता की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 7:43:13

2 News : सारा ने मां अमृता सिंह को ऐसे किया बर्थडे विश, करीना ने चाचा राजीव कपूर को पुण्यतिथि पर किया याद

एक्ट्रेस अमृता सिंह आज शुक्रवार (9 फरवरी) को अपना 66वां जनमदिन मना रही हैं। इस मौके पर अमृता की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने उन्हें शायराना अंदाज में बर्थडे विश किया। सारा बचपन से ही मां के काफी क्लोज हैं। उन्होंने मां के लिए एक प्यारी कविता लिखी। सारा ने इंस्टाग्राम पर अमृता के साथ दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी आगामी फिल्म 'मर्डर मुबारक' के सेट पर क्लैप बोर्ड हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सारा मॉम को हग करती दिख रही हैं।

सारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरी दुनिया मेरी मम्मी जान, आप में बसते मेरे प्राण...माय बिगेस्ट इंडीवर इज टू कीप योर मान...(मेरी सबसे बड़ी कोशिश है आपका मान बढ़ाना), आपने दिया इतना आसमान...कि मैं भर सकूं आसमान में उड़ान...आप ही मेरी दुनिया और जहान।” उल्लेखनीय है कि सारा, अमृता और सैफ अली खान के तलाक के बाद से ही मां के साथ रहती हैं।

दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते और वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखती हैं। सैफ और अमृता ने साल 1991 में शादी की थी। तब सैफ 20 और अमृता 32 साल की थीं। साल 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अमृता, सारा और इब्राहिम साथ रहने लगे। इस बीच सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर के साथ शादी कर ली। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

राजीव कपूर की पुण्यतिथि पर करीना ने शेयर की खास पोस्ट

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्टर राजीव कपूर की आज शुक्रवार (9 फरवरी) को पुण्य तिथि है। दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर दिवंगत राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने चेंबूर के एक अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। राजीव की भतीजी एक्टर रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है।

करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजीव की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, चिंपू अंकल।” बता दें कि राजीव का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुम्बई में हुआ था। राजीव ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'एक जान हैं हम' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से मिली।

राजीव ने 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त', 'हम तो चले परदेस', 'नाग नागिन' और 'अंगारे' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनका करिअर गति नहीं पकड़ सका। साल 1996 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की 'प्रेम ग्रंथ' फिल्म के राजीव डायरेक्टर थे। उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर 'आ अब लौट चलें' को प्रोड्यूस किया था। राजीव ने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से विवाह किया था। हालांकि दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। उनकी कोई संतान नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम