न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सपना की बायोपिक का टीजर रिलीज, दी यह जानकारी, ‘देवरा पार्ट 1’ के गाने में जमी जान्हवी-एनटीआर की जोड़ी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम देश-दुनिया में मशहूर है। सपना ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट, फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 6:55:33

2 News : सपना की बायोपिक का टीजर रिलीज, दी यह जानकारी, ‘देवरा पार्ट 1’ के गाने में जमी जान्हवी-एनटीआर की जोड़ी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (33) का नाम देश-दुनिया में मशहूर है। सपना ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट, फोटो व वीडियो डिलीट कर सबको चौंका दिया था। सपना ने आज बुधवार (4 सितंबर) को एक सरप्राइज देने के संकेत दिए थे। ऐसा ही हुआ और सपना ने आज एक टीजर शेयर करते हुए अपनी बायोपिक का ऐलान किया है, जिसे दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट बना रहे हैं। बायोपिक का नाम 'मैडम सपना' है जिसका टीजर काफी दिलचस्प है।

टीजर में सपना बताती हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वह स्टेज डांसर बनने पर मजबूर हुई थीं। उनके पिता बीमार रहते थे और मां घर में काम किया करती थी। कर्ज का बोझ दिन पर दिन बढ़ रहा था। इसी वजह से सपना ने डांसर बनने का फैसला लिया था। सपना ने कैप्शन में लिखा, “यह बायोपिक सिर्फ एक फिल्म नहीं है-ये मेरे संघर्षों, सपनों और उस रास्ते की परछाई है जिसे मैंने पार किया है। हर चुनौती में आपका सपोर्ट मेरी ताकत रहा है।

जैसे-जैसे मेरी कहानी स्क्रीन पर आ रही है, आपके प्यार और प्रोत्साहन की मुझे और जरूरत है। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। मेरे साथ बने रहिए इस चैप्टर का अगला मोड़ आने तक।” इस टीजर में सपना की अलग-अलग क्लिप्स दिखाई गई और ये एक डॉक्यूमेंट्री की तरह लग रही है। फिलहाल 'मैडम सपना' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनने वाली इस बायोपिक को शाइनिंग सन स्टूडियो के तहत बनाया जा रहा है।

इसे विनय भारद्वाज और रवीना ठाकुर ने प्रोड्यूस किया है। सपना ने इससे पहले आज ही एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें बायोपिक की जानकारी दी थी। इस लंबी-चौड़ी पोस्ट के अंत में उन्होंने साफ किया था कि यह साल 2025 में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि सपना का मशहूर गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' आज भी शादियों और पार्टियों में सुनने को मिलता है। सपना के डांस के करोड़ों दीवाने हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।

‘देवरा पार्ट 1’ का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, इस दिन होगी रिलीज

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ का पिछले कई दिनों से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इसमें एनटीआर व जान्हवी जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। एनटीआर ने आज बुधवार (4 सितंबर) को गाना इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “#Daavudi यहां देखें... #Devara.” गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में एनटीआर और जान्हवी जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं। जान्हवी रेड एंड ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वैलरी कैरी की है। संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है। फिल्म का इससे पहले भी एक गाना रिलीज किया गया था, जिसमें एनटीआर व जान्हवी की शानदार कैमेस्ट्री थी। डायरेक्टर कोरताला शिवा की फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों मंत रिलीज होगी।

फिल्म को सुधाकर मिक्कीलिनेनी, कोसाराजू हरिकृष्णा, नंदमुरी कल्याण राम ने प्रोड्यूस किया है। मूवी को युवासुधा कला और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, मुरली शर्मा, अभिमन्यु सिंह भी हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। एनटीआर की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क