न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने निधन से 3 माह पहले संजीदा से कही थी यह बात, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे मुनव्वर-महजबीन

‘बिग बॉस 13’ के विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 12:37:52

2 News : सिद्धार्थ ने निधन से 3 माह पहले संजीदा से कही थी यह बात, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे मुनव्वर-महजबीन

‘बिग बॉस 13’ के विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। इस बीच पिछले दिनों ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी सिद्धार्थ के बारे में बात की। दोनों ने टीवी शो 'जाने पहचाने से... ये अजनबी' में साथ काम किया था और तब उनकी दोस्ती हो गई थी। संजीदा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरी सिद्धार्थ के निधन से 3 महीने पहले बातचीत हुई थी, तब कोविड चल रहा था। सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था, 'संजू, मैं कुछ करूंगा।'

बिग बॉस ने उन्हें दर्शकों का इतना प्यार दिलाया कि वे बहुत कॉन्फिडेंट हो गए थे। सालों पहले जब हमने साथ काम किया था, उसके मुकाबले में वह खुद का नया वर्जन लेकर आए थे। यह बहुत खूबसूरत था। वह उस प्यार और सराहना के हकदार थे, जो उन्हें उस समय मिला था। इसे भी सकारात्मक तरीके से लेने के लिए आंटी (सिद्धार्थ की मां) को धन्यवाद। मैंने सिद्धार्थ के साथ पूरे एक साल तक काम किया और जब उनका निधन हुआ तो मुझे लगा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति थी।

हम अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच अच्छी समझ थी। जब मुझे सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला, तब मैं अमृतसर में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। मैं एक फनी सीन शूट कर रही थीं, लेकिन सिद्धार्थ के बारे में जानने के बाद मेरी हालत खराब हो गई थी। मुझे संभलने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन उस वक्त मैं अपनी ताकत जानती थी। मैं समझती हूं कि एक एक्टर को जब परफॉर्म करना होता है तो उसे सब कुछ भूलना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2021 को मुंबई में निधन हुआ था। उन्हें 'बालिका वधू', 'दिल से दिल तक' और 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' जैसे शो के लिए फैंस ने खूब प्यार दिया। सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस’ के साथ एक और रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' का खिताब भी जीता था।

sanjeeda shaikh,sidharth shukla,sanjeeda sidharth,heeramandi the diamond bazaar,sidharth death,munawar faruqui,mehzabeen coatwala,bigg boss 17,bb-17

BB-17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने की है महजबीन कोटावाला से दूसरी शादी

'बिग बॉस 17' के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ निकाह कर लिया है। हाल ही सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया था। अब मुनव्वर और महजबीन पहली बार साथ दिखे।

मुनव्वर और महजबीन केक काट रहे हैं। महजबीन ने लैवेंडर कलर का शरारा सूट पहना है और मुनव्वर वाइट शर्ट-पैंट में कैजुअल लुक में नजर आए। दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे शादी का जश्न मना रहे हैं। महजबीन मेमन समुदाय से हैं। वह मुंबई के अग्रीपाड़ा, साउथ मुंबई में रहती हैं। महजबीन तलाकशुदा हैं और उनकी 10 साल की बेटी है।

शादी 20 से 26 मई के बीच हुई है। शादी का एक बैनर पोस्टर सामने आया था जिसमें मुनव्वर और महजबीन के नाम का पहला अक्षर M लिखा हुआ था। उन्होंने मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में अपने परिवार और करीबियों के बीच निकाह पढ़ा। अभी तक मुनव्वर और महजबीन ने शादी पर अधिकृत तौर पर मुहर नहीं लगाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष