न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भंसाली की भांजी एक्ट्रेस शर्मिन ने इनसे की शादी, इस शो में मलाइका के साथ दिखेंगे अर्जुन के पिता बोनी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल विवाह बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 7:19:46

2 News : भंसाली की भांजी एक्ट्रेस शर्मिन ने इनसे की शादी, इस शो में मलाइका के साथ दिखेंगे अर्जुन के पिता बोनी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल विवाह बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वेंडिंग फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। शर्मिन (28) ने पिछले साल अमन मेहता के साथ सगाई की थी। अमन टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। सामने आई शादी की तस्वीरों में शर्मिन और अमन रस्मों को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। शर्मिन ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। उन्होंने हैवी मैचिंग ज्वेलरी और खुले कर्ली बालों के साथ लुक पूरा किया है।

अमन भी शर्मिन को ट्यूनिंग करते हुए व्हाइट शेरवानी पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने दुल्हन के लंहगे से मैच करता हुआ शॉल कैरी किया है। एक तस्वीर में शर्मिन की मेहंदी की झलक दिखी, जो काफी यूनिक है। शर्मिन ने मेहंदी में अपने डॉग और फेवरेट पिज्जा की तस्वीर बनवाई है। शर्मिन ने शादी समारोह से अमन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों मंडप पर बैठे हुए एक-दूसरे का हाथ थामे हैं।

उन्होंने लिखा, “मेरे जिंदगी के प्यार के साथ जिंदगी का सबसे अच्छा पल... तुम जिंदगी भर के लिए मेरे साथ हो @amansmehta” उल्लेखनीय है कि शर्मिन ने साल 2019 में फिल्म ‘मलाल’ के जरिए डेब्यू किया था। वह ‘अतिथि देव भव’ में भी दिखी थीं। इसके अलावा शर्लिन ‘हीरामंडी’ में भी नजर आएंगी।

sanjay leela bhansali,sharmin segal,actress sharmin segal,aman mehta,boney kapoor,arjun kapoor,malaika arora,jhalak dikhla ja 11

‘झलक दिखला जा 11’ में स्पेशल गेस्ट के रूप में आएंगे बोनी, शो में जज हैं मलाइका

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। एक्टर अरबाज खान को तलाक देने के बाद से ही मलाइका फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। कई दिनों से दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। मलाइका इन दिनों टीवी की दुनिया के फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर अरशद वारसी के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं।

अब खबर है कि इस शो में एक स्पेशल गेस्ट आने वाले हैं और वो हैं बोनी कपूर। पिंकविला की खबर के अनुसार अगर शो में बोनी आते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि वे और मलाइका साथ में स्टेज शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि शो में बोनी की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन उन्हें मलाइका के साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। शो में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, उर्वशी ढोलकिया, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, तनिषा मुखर्जी और श्रीराम चंद्रा चुनौती पेश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका