न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त ने बागेश्वर धाम में की पूजा, बताया अद्भुत स्थान, प्रियंका ने ऐसे किया मां को बर्थडे विश

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त शनिवार (15 जून) को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 11:54:49

2 News : संजय दत्त ने बागेश्वर धाम में की पूजा, बताया अद्भुत स्थान, प्रियंका ने ऐसे किया मां को बर्थडे विश

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त शनिवार (15 जून) को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा और दर्शन करने के साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की। संजय ने धाम की परिक्रमा भी की। संजय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में बिताया हुआ समय मेरे जीवन का सबसे सर्वोत्तम समय है। मैं फिर से बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है। यहां पर बालाजी की कृपा है।

महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इनको वर्षों से जानता हूं। उनके साथ जो समय बिताया है, वह मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। संजय हवाई जहाज की यात्रा कर मुंबई से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। शाम 6.30 बजे पहुंचने पर धाम के लोगों ने एक्टर का स्वागत किया। इसके बाद संजय चार पहिया वाहन के माध्यम से ग्राम गढ़ा में मौजूद बागेश्वर धाम में पहुंचे। बता दें संजय से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं। इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है।

हालांकि बीच में खबरें आई थीं कि उन्होंने 15 दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी। संजय की ‘घुड़चढ़ी’ का ऐलान भी काफी पहले कर दिया गया था। इसमें उनके साथ रवीना टंडन और पार्थ समथान हैं। संजय ‘मास्टर-ब्लास्टर’ फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। वे तीन शादियां कर चुके हैं। संजय कई मौकों पर मां नरगिस दत्त और पिता सुनील दत्त को याद करते नजर आते हैं।

प्रियंका ने मां मधु चोपड़ा के साथ ऑस्ट्रेलिया में मनाया जन्मदिन का जश्न

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के काफी करीब हैं। वह मां को ज्यादातर समय अपने साथ लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में रखती हैं। आज प्रियंका की मां का जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रियंका ने मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी कमाल कर रही है। प्रियंका ने ऑस्ट्रेलिया में मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया है और वहीं से फोटो सामने आई हैं। इनमें प्रियंका की बेटी मालती मैरी भी दिख रही हैं। पहली फोटो में ऑफ व्हाइट कलर शॉर्ट्स पहने प्रियंका मां के साथ पोज दे रही हैं। दूसरी में प्रियंका और मधु के पास उनके करीबी लोग हैं।

इस दौरान मधु ने नातिन मालती को गोद में बैठाया हुआ है। आगे की फोटो में प्रियंका और मधु पोज दे रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “मैजिकल वुमेन को हैप्पी बर्थडे। हमारे साथ अपना आशीर्वाद बनाए रखने के लिए धन्यवाद। हमें खुद का बेस्ट वर्जन बनने में मदद करने के लिए धन्यवाद। हमारी लीडर, मेरी मां, जन्मदिन मुबारक हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष