न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त हुए 65 के, पत्नी और बेटी ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस फिल्म से जारी हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर

दिग्गज एक्टर संजय दत्त चार दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। संजय के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनके जीवन में काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 1:31:02

संजय दत्त हुए 65 के, पत्नी और बेटी ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस फिल्म से जारी हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर

दिग्गज एक्टर संजय दत्त चार दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। संजय के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन वे पूरे साहस के साथ चट्टान की तरह मजबूती से डटे रहे। संजय आज सोमवार (29 जुलाई) को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें हर तरफ से बधाइयों और शुभकामनाओं के पैगाम मिल रहे हैं। इस बीच पत्नी मान्यता दत्त ने भी अपने 'बेटर हाफ' को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन दोनों की कई पुरानी और खूबसूरत तस्वीरें हैं।

मान्यता ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी…मेरे बेस्टेस्ट हाफ को हैप्पी बर्थडे। मेरे सबसे मजबूत और जिंदगी से भरपूर सपोर्ट सिस्टम। आपमें मौजूद रोशनी सभी परेशानियों को दूर करती है, किसी भी मुसीबत और चैलेंज को पार करने में मदद करती है। आपमें बिना किसी ख्वाहिश के प्यार करने की अद्भुत क्षमता है। इसे ऐसे ही बनाए रखना। आप न केवल मेरे लिए बल्कि, कई और लोगों के लिए अनमोल और खास हैं…जो आपको पूरे दिल से प्यार करते हैं और मानते हैं। मेरे स्टार, हमेशा जगमगाते रहना, ढेर सारा प्यार।''

संजय की बेटी त्रिशला दत्त ने भी ‘हैप्पी बर्थडे पॉप्स’ नाम से एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता डीजे बने नजर आए। उल्लेखनीय है कि संजय ने तीन शादियां कीं। पहली शादी साल 1987 में उन्होंने ऋचा शर्मा से की। इससे उन्हें बेटी त्रिशला है। ऋचा का साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। इसके बाद संजय ने साल 1998 में रिया पिल्लई के साथ शादी की। जल्द ही उनका तलाक हो गया। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी की। उनके बेटा शहरान और बेटी इकरा हैं।

‘केडी-द डेविल’ फिल्म के निर्माताओं ने जारी किया संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर

संजय दत्त के जन्मदिन पर 'केडी-द डेविल' के निर्माताओं ने उनका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है। इस लुक को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने फर्स्ट-लुक पोस्टर और मोशन पोस्टर शेयर किया। मेकर्स ने लिखा, “शैतान के लोकतंत्र के भगवान, धकदेवा, #केडी के विंटेज युद्ध के मैदान में कदम रखते हैं, तीव्रता का तूफान लेकर आते हैं। हमारे प्यारे #संजयदत्त सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हम उन्हें #केडीदडेविल में पाकर बहुत खुश हैं, जन्मदिन की बधाई बाबा @duttsanjay #dhakdeva".

इस पीरियड फिल्म में वे धक देवा की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन एंटरटेनर, केडी-द डेविल को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

इसकी शूटिंग चल रही है और यह दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में आएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय जल्द ही अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और कुब्रा सैत के साथ एक्शन-कॉमेडी 'सन ऑफ सरदार 2' में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास 'बाप', 'द गुड महाराजा', 'मुन्ना भाई 3', 'घुड़चढ़ी' और 'मास्टर-ब्लास्टर' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री