न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता सुनीत दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त, बादशाह ने हनी सिंह के साथ खत्म की दुश्मनी

शानदार अदाकारी के साथ दमदार पर्सनलिटी के धनी एक्टर सुनील दत्त ने 25 मई 2005 को इस दुनिया से विदाई ले ली थी। आज शनिवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 8:20:00

2 News : पिता सुनीत दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त, बादशाह ने हनी सिंह के साथ खत्म की दुश्मनी

शानदार अदाकारी के साथ दमदार पर्सनलिटी के धनी एक्टर सुनील दत्त ने 25 मई 2005 को इस दुनिया से विदाई ले ली थी। आज शनिवार को सुनील की 19वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके बेटे अभिनेता संजय दत्त ने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। संजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने फैंस को पिता की दो तस्वीरों से रूबरू कराया है। एक तस्वीर सुनील के जवानी के दिनों की है, जबकि दूसरी फोटो फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की है।

इस तस्वीर में संजय और सुनील भावुक होकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। इन फोटो के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, “यादों और आपके प्यार को संजो रहा हूं पिताजी। आप हमेशा मेरी जिंदगी की वो रोशनी रहेंगे, जो मेरा मार्गदर्शन करती है। आज और हर दिन मैं आपको याद कर रहा हूं।” बता दें सुनील ने 'मदर इंडिया' की को-स्टार रहीं नरगिस दत्त के साथ साल 1958 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे संजय, प्रिया और नम्रता दत्त हैं। दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

साल 1981 में नरगिस का निधन हो गया था। संजय अपनी मां को भी बहुत मिस करते हैं और कई दफा सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी याद में फोटो और नोट शेयर करते हैं। बहरहाल सुनील दत्त की बात करें तो उन्होंने ‘हमराज’, 'यादें', 'वक्त', ‘मेरा साया’ 'मदर इंडिया' और 'पड़ोसन' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। वे राजनीति में भी नाम कमाने में सफल रहे।

बादशाह ने देहरादून में एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह के लिए कहा...

रैपर और सिंगर बादशाह आज संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। वैसे वे ज्यादातर एल्बम्स या म्यूजिक वीडियो के लिए गाते हैं। हनी सिंह भी बादशाह की जमात के ही दिग्गज रैपर और सिंगर हैं। एक वक्त दोनों साथ थे लेकिन बाद में उनके बीच दूरियां बढ़ गईं। अब बादशाह ने इस लड़ाई को खत्म करने का ऐलान कर दिया।

बादशाह ने देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान फैंस से कहा कि मेरे जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब एक व्यक्ति के खिलाफ मेरे मन में द्वेष था, लेकिन अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस द्वेष को छोड़ आगे बढ़ना चाहता हूं और वह व्यक्ति हैं हनी सिंह। मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था। फिर जब हम साथ आए तो मुझे महसूस हुआ कि हमें जोड़ने वाले कम और तोड़ने वाले ज्यादा थे।

आज मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर छोड़ दिया है और अब मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि करिअर के शुरुआती दौर में दोनों रैपर्स एक बैंड के लिए साथ काम करते थे, जिसका नाम था माफिया मुंडीर। बाद में उनके बीच अलगाव हो गया और झगड़ा सार्वजनिक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष