न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त ने मां को किया याद, आज भी है इस बात का मलाल, इधर आमने-सामने हुए ओरी और यह एक्ट्रेस

एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में 40 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी और स्टाइल से लोगों के दिलों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 8:21:23

2 News : संजय दत्त ने मां को किया याद, आज भी है इस बात का मलाल, इधर आमने-सामने हुए ओरी और यह एक्ट्रेस

एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में 40 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी और स्टाइल से लोगों के दिलों पर राज किया है। 64 वर्षीय संजय एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि गजब की पर्सनलिटी वाले संजय का विवादों से भी नाता रहा और उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे। अब संजय ने अपनी दिवंगत मां दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस दत्त को याद करते हुए बताया कि वह हमेशा उनसे उनके साथ समय बिताने के लिए कहा करती थीं।

संजय सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 14' के वीकेंड एपिसोड में अपनी दिल की बात कहते दिखेंगे। इस स्पेशल एपिसोड का नाम 'सेलिब्रेटिंग संजय दत्त' रखा गया है। शो के दौरान जज सिंगर श्रेया घोषाल ने संजय से दिवंगत पिता एक्टर सुनील दत्त के साथ साझा किए गए रिश्ते के बारे में बात करने का अनुरोध किया।

तब संजय ने कहा कि मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि कभी-कभी हम अपने माता-पिता को हल्के में लेते हैं, यह मानकर कि वे हमेशा हमारे लिए मौजूद रहेंगे। लेकिन मेरी मां ने मुझसे जो कुछ कहा था वह अब मेरे दिमाग में आता है। वह मुझसे कहती थी कि मैं उनके साथ समय बिताऊं, उनके साथ बैठूं, क्योंकि वह नहीं जानती थी कि वह कब चली जाएगी और मुझे पछतावा होता है कि मैंने तब उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया।

अब मुझे लगता है कि अगर मैंने उनकी बात सुनी होती और दिन में उनके साथ कुछ घंटे बिताए होते तो शायद आज मुझे ये एहसास नहीं होता। उल्लेखनीय है कि नरगिस का निधन साल 1981 में ही हो गया था, जब संजय 22 साल के ही थे। उनके पिता ने साल 2005 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने ‘ओरी कल्चर’ को बताया खतरनाक

इन दिनों मनोरंजन जगत में ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी का नाम छाया हुआ है। ओरी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दोस्त हैं। खास तौर से वे यंग जनरेशन और स्टार किड्स के चहेते बने हुए हैं। ओरी उन सबके साथ नजर आते हैं और आएदिन फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ओरी और पलक तिवारी का विवाद सार्वजनिक हो गया था।

अब वे एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर की पूर्व पत्नी व एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'ओरी कल्चर' को खतरनाक बताया है। सुचित्रा ने बॉलीवुड में ओरी के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की, जहां प्रतिभा की बजाय लोकप्रियता को ज्यादा तवज्जो मिल रही है। अब वे दोनों सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए हैं।

सुचित्रा ने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट साझा कर स्टेटस सिंबल के रूप में डिजाइनर लेबल दिखाने की प्रवृत्ति के बारे में बात की और इसे ऐसा कार्य बताया जो असुरक्षा और व्यक्तित्व की कमी को दिखाता है। उन्होंने इसे 'ओरी कल्चर' कहा और खतरनाक बताया। इस पर ओरी ने सुचित्रा की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "यह महिला कौन है और ओरी कल्चर क्या है?

क्या हो रहा है? वह मेरे बारे में क्यों बात कर रही है? मैं अभी बहुत कश्मकश में हूं। मैं उनसे कभी नहीं मिला।” जवाब में सुचित्रा ने ओरी को नसीहत देते हुए कहा कि वे उनकी मां से मिलना चाहती हैं। बता दें कि सुचित्रा की पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ 'कभी हां कभी ना' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका