न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता को याद कर फिर पिघला संजय दत्त का दिल, प्रिया ने जॉन को ऐसे दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

एक्टर संजय दत्त (64) अपने पिता एक्टर, फिल्ममेकर व राजनेता सुनील दत्त और मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त के बेहद करीब थे। संजय कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 2:16:14

2 News : पिता को याद कर फिर पिघला संजय दत्त का दिल, प्रिया ने जॉन को ऐसे दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

एक्टर संजय दत्त (64) अपने पिता एक्टर, फिल्ममेकर व राजनेता सुनील दत्त और मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त के बेहद करीब थे। संजय कई मौकों पर उन्हें याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हैं। आज गुरुवार (6 जून) को एक बार फिर से संजय ने अपने दिवंगत पिता के लिए इमोशंस दिखाए हैं। दरअसल आज सुनील की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 6 जून 1929 को पाकिस्तान के खुर्द में हुआ था। संजय ने पिता की याद में एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है।

संजय ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें बचपन की दो तस्वीरें हैं। पहली फोटो में संजय पिता और बहन प्रिया दत्त के साथ दिख रहे हैं। प्रिया जहां पिता की गोद में हैं, वहीं संजय खेल रहे हैं। दूसरी फोटो में सुनील हाथों में लेटर लिए हुए मुस्कुरा रहे हैं। संजय ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पापा, मैं आपको बहुत याद करता हूं और आपसे प्यार करता हूं। आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, मैं उसका पालन करूंगा। मूल्य और सबसे बढ़कर एक विनम्र और अच्छा इंसान बनना, जो जरूरतमंदों की मदद करता है। आपसे प्यार करता हूं पापा।”

उल्लेखनीय है कि संजय के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्हें 4-5 साल जेल में भी गुजारने पड़े। संजय ने जहां फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी डिस्टर्ब रही है। उनकी तीन शादियां हुई हैं। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा का निधन हो गया था, जबकि दूसरी पत्नी रिया पिल्लै से तलाक हो चुका है। उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त हैं और दोनों के दो बच्चे हैं।

जॉन अब्राहम ने 10 साल पहले की थी इनवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल के साथ शादी

एक्टर जॉन अब्राहम कई सालों से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। जॉन कई कमाल की फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने चुस्त-दुरुस्त शरीर के लिए मशहूर जॉन की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। बता दें आज गुरुवार (6 जून) को जॉन की शादी की 10वीं सालगिरह है। उनकी शादी प्रिया रुंचाल के साथ हुई है। इस खास मौके पर प्रिया ने अपने पति पर भरपूर प्यार लुटाया है।

प्रिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जॉन के साथ चार तस्वीरों की एक सीरीज डाली है। शुरुआती दोनों फोटो में यह प्यारा कपल अलग-अलग जगहों पर पोज देता नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में पिज्जा है। चौथी फोटो में एक दिल के आकार का हीलियम गुब्बारा दिख रहा है, जिस पर लिखा है, “हैप्पी एनिवर्सरी”। पोस्ट को शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन कमेंट में एक पिज्जा और एक गुलाबी दिल फहराने वाली इमोजी डाली।

उन्होंने बैकग्राउंड में सबरीना कारपेंटर का गाना एस्प्रेसो भी जोड़ा। उल्लेखनीय है कि जॉन और प्रिया ने साल 2014 में अमेरिका में एक समारोह में शादी की थी। प्रिया पेशे से एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। जॉन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे शरवरी वाघ के साथ ‘वेदा’ फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन निखिल आडवाणी ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क