न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सन ऑफ सरदार 2 से कटा संजय दत्त का पत्ता, रवि किशन आएंगे नजर, मुम्बई बम धमाकों ने बढ़ाई मुश्किलें

अजय देवगन अपनी फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं, जिसमें संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन, अब लगता है कि संजय इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकेंगे और फिल्म में उनकी जगह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन दिखाई देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 1:01:50

सन ऑफ सरदार 2 से कटा संजय दत्त का पत्ता, रवि किशन आएंगे नजर, मुम्बई बम धमाकों ने बढ़ाई मुश्किलें

संजय दत्त, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला स्टारर 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की रिलीज के करीब 1 दशक बाद इसका सीक्वल आने वाला है, जिसका टाइटल 'सन ऑफ सरदार 2' होगा। अजय देवगन अपनी फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं, जिसमें संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन, अब लगता है कि संजय इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकेंगे और फिल्म में उनकी जगह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन दिखाई देंगे।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त की जगह अब सन ऑफ सरदार 2 में रवि किशन की एंट्री हो रही है। इसकी वजह 1993 के मुंबई बम धमाके हैं। इस मामले में संजय दत्त का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस पूछताछ में संजय दत्त ने कबूल किया था कि एके-56 उनके पास है। संजय दत्त पर टाडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई और उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी केस के चलते संजय दत्त की यूके वीजा एप्लीकेशन रद्द कर दी गई है।

इस केस के बाद संजय दत्त कई बार यूके के वीजा के लिए एप्लाई कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक यूके का वीजा नहीं मिल सका है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग यूके में शुरू होने जा रही है और अजय देवगन की फिल्म की टीम इस बात को लेकर दुखी है कि संजय दत्त को शूटिंग के लिए अब तक यूके का वीजा नहीं मिला है। ऐसे में अभिनेता की जगह अब रवि किशन उस रोल में दिखाई देंगे, जिसमें पहले संजू बाबा नजर आने वाले थे।

हाउसफुल 5 में भी होगी मुश्किल

कहा जा रहा है कि वीजा में दिक्कत के चलते संजय दत्त के लिए 'हाउसफुल 5' की शूटिंग भी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग भी लंदन में ही होने जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला को भी संजय दत्त का विकल्प ढूंढना पड़े। बता दें, साल 1993 में TADA और आर्म्स एक्ट के तहत गैर-कानूनी हथियार अपने पास रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। संजय दत्त की सजा 2016 में पूरी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री