न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीषा के लिए 20 साल से दूल्हा ढूंढ रहे हैं संजय दत्त, करीना की OTT डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ का ट्रेलर रिलीज, देखें...

अमीषा पटेल इन दिनों ‘गदर 2’ की सफलता से जबरदस्त उत्साहित हैं। अमीषा ने फिल्म में ‘गदर’ की जैसे एक बार फिर से ‘सकीना’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 1:32:50

अमीषा के लिए 20 साल से दूल्हा ढूंढ रहे हैं संजय दत्त, करीना की OTT डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ का ट्रेलर रिलीज, देखें...

अमीषा पटेल इन दिनों ‘गदर 2’ की सफलता से जबरदस्त उत्साहित हैं। अमीषा ने फिल्म में ‘गदर’ की जैसे एक बार फिर से ‘सकीना’ का किरदार निभाया और लोगों का दिल जीत लिया। अमीषा लगातार इंटरव्यू देने में बिजी हैं। वह फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ अपनी नाराजगी जता चुकी हैं।

अब अमीषा ने एक इंटरव्यू में आमिर खान, सलमान खान और संजय दत्त के बारे में खुलकर बात की। अमीषा के मुताबिक इन तीनों स्टार्स की अलग-अलग खूबियां और काम करने का स्टाइल है। अमीषा ने कहा कि आमिर बहुत ही पेशेवर, मेहनती और गहरे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सलमान मेरा नॉटी दोस्त है। संजय दत्त लगातार मेरी शादी की कोशिश कर रहे हैं। वे 20 सालों से मेरे लिए एक अच्छा लड़का ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

संजू मेरा परिवार है। वे अक्सर कहते हैं कि चल मैं तेरी शादी करवाता हूं। इस बात को वे 20 साल से कह रहे हैं। वो मेरे बहुत करीब हैं, कहते हैं कि जब तेरी शादी होगी तो कन्यादान मैं करूंगा। उल्लेखनीय है कि अमीषा ने आमिर के साथ 'मंगल पांडे : द राइजिंग', सलमान के साथ 'ये है जलवा' और संजय दत्त के साथ 'तथास्तु' व 'चतुर सिंह टू स्टार' में काम कर चुकी हैं।

sanjay dutt,ameesha patel,kareena kapoor kahn,jaane jaan,gadar 2,Salman Khan,aamir khan,sunny deol,kareena jaane jaan

‘जाने जान’ में करीना के साथ जयदीप अहलावत व विजय वर्मा के भी अहम रोल

एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म 'जाने जान' से डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी OTT पर कदम रख रही हैं। हाल ही करीना ने इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। अब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच पेश किया है। ट्रेलर में जबरदस्त रोमांच नजर आ रहा है। यह एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म लग रही है।

करीना का गंभीर और आक्रामक अवतार फैंस में उत्सुकता जगाता है। अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी ध्यान खींचा है। ट्रेलर में विजय वर्मा के साथ करीना के रोमांस की झलक देखने को मिली। इस फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष हैं। प्रोडक्शन का काम एकता कपूर ने संभाला है। यह जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो के 2005 के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण है।

फिल्म करीना के जन्मदिन 21 सितंबर पर नेटफ्लिक्स पर आएगी। आपको बता दें कि करीना निर्देशक हंसल मेहता की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। वे इसमें एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। करीना के पास 'द क्रू', 'सिंघम अगेन' और 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वल भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार