न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय और त्रिशला ने मान्यता को ऐसे किया बर्थडे विश, जान्हवी की फिल्म ‘उलझ’ का गाना रिलीज

दिग्गज एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का आज सोमवार (22 जुलाई) को 46वां जन्मदिन है। संजय ने मान्यता को खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 7:17:00

2 News : संजय और त्रिशला ने मान्यता को ऐसे किया बर्थडे विश, जान्हवी की फिल्म ‘उलझ’ का गाना रिलीज

दिग्गज एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का आज सोमवार (22 जुलाई) को 46वां जन्मदिन है। संजय ने मान्यता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया और कई तस्वीरें शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है। संजय ने इंस्टाग्राम पर मान्यता के साथ एक मल्टी-पिक्चर पोस्ट शेयर की है। खास बात ये है कि पोस्ट में संजय ने मान्यता को प्यार से “मां” कहा और एक विशेष नोट के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

संजय ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मां। भगवान आपको अनंत खुशी, सफलता और शांति प्रदान करें। मैं आपकी उपस्थिति के लिए आभारी हूं। मेरा जीवन, आपका समर्थन और आपकी ताकत। मैं आपको अपनी पत्नी के रूप में पाकर भाग्यशाली हूं। मेरे जीवन में चट्टान बनने के लिए धन्यवाद और एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि मान्यता बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं। संजय संग शादी के बंधन में बंधने के बाद मान्यता ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और परिवार की देख-रेख कर रही हैं। उनके जुड़वा बच्चे बेटा शाहरान और बेटी इकरा है।

गौरतलब है कि मान्यता और संजय ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में शादी रचाई थी। इस बीच संजय की पहली पत्नी दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशला दत्त ने भी पापा की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने रेड हार्ट, केक और स्टार के साथ-साथ इमोजी के जरिए सौतेली मां को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने मान्यता के साथ अपनी फोटो इंस्टा स्टोरीज में शेयर कर लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मान्यता। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’’

2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘उलझ’ फिल्म, इनसे होगी टक्कर

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्शन की कमान सुधांशु सरिया ने संभाली है। इसमें रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और आदिल हुसैन जैसे सितारे भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था। अब आज सोमवार (22 जुलाई) को 'उलझ' का पहला गाना 'शौकन' रिलीज हो गया। इसमें जान्हवी नशे में झूमती नजर आ रही हैं। जान्हवी के साथ गुलशन देवैया भी नजर हैं।

दोनों एक क्लब में डांस कर रहे हैं। वे एक-दूजे की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। गाने को नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का क्लैश विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' से होगा, जिसकी कहानी साल 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। इसके अलावा अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' भी 2 अगस्त को रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि जान्हवी की पिछली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ थी। ‘उलझ' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री