न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दिल बेचारा’ के 4 साल पूरे, संजना ने सुशांत को किया याद, ‘मसान’ के 9 साल पूरे, विक्की ने लिखा...

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस संजना सांघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को आज बुधवार (24 जुलाई) को 4 साल हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 8:02:49

2 News : ‘दिल बेचारा’ के 4 साल पूरे, संजना ने सुशांत को किया याद, ‘मसान’ के 9 साल पूरे, विक्की ने लिखा...

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस संजना सांघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को आज बुधवार (24 जुलाई) को 4 साल हो गए हैं। इस मौके पर संजना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में दिल को छू लेने वाला नोट लिखकर सुशांत को याद किया है। पहली फोटो फिल्म के सीन से ली गई है, जिसमें संजना के साथ सुशांत दिख रहे हैं। दूसरी फोटो संजना की खुद की है, जिसमें वह अपना इंट्रोडक्शन दे रही हैं।

संजना ने अपनी जर्नी, अपने किरदार को मिले प्यार के साथ-साथ सुशांत को भी याद किया है। संजना ने लिखा, “4 साल हो गए आज के दिन। मेरी इस इनक्रेडिबल जर्नी को और अपनी पुरानी यादों में डूबने का दिन है। दिल बेचारा और किजी बसु को इतना प्यार देने के लिए बहुत बहुत आभार। वन मिलियन टाइम्स थैंक्यू। आप सभी का मनोरंजन करने का यह अवसर पाकर मेरे दिल में जो उत्साह है, उसके लिए भी धन्यवाद। मिस यू सुश।”

बता दें संजना ने बाल कलाकार के तौर एक्टिंग करिअर की शुरूआत रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘रॉक स्टार’ से की थी। उसके बाद कई फिल्मों में संजना ने छोटे-मोटे किरदार निभाकर ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2020 को सुशांत ने 34 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ‘दिल बेचारा’ करीब 40 दिन बाद रिलीज हुई थी। उस समय कोरोनाकाल के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था, जिससे फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज की गई थी।

विक्की कौशल की पहली फिल्म थी ‘मसान’, अभी ‘बैड न्यूज’ के लिए पा रहे तारीफ

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज बुधवार (24 जुलाई) को विक्की की पहली फिल्म ‘मसान’ के 9 साल पूरे हो गए। विक्की ने एक पोस्ट शेयर कर डेब्यू फिल्म ‘मसान’ को याद किया। इंस्टाग्राम पर विक्की ने ‘मसान’ से एक तस्वीर साझा की। उन्होंने एक साधारण अंडरशर्ट पहनी हुई है और एक आम गांव के लड़के की तरह स्टाइल किया हुआ है।

वह एक पुल और नदी की पृष्ठभूमि में अपनी आंखें बंद करके और सिर आसमान की ओर झुकाए हुए एक सोचने वाली मुद्रा में हैं। कैप्शन में लिखा है, “9 साल। शुक्रिया नीरज गह्यवन #मसान।” बता दें कि विक्की ने साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, श्वेत त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका थी। आईएमडीबी पर फिल्म की रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म को खूब वाहवाही मिली थी।

साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से निर्देशक के सहायक तौर पर अपना करिअर शुरू करने के बाद विक्की पहली बार ‘मसान’ में एक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। बाद में उन्होंने 'राजी', 'लस्ट स्टोरीज', 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों से और अधिक प्रसिद्धि हासिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क