न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं सानिया-शोएब, परिवार ने जारी किया बयान, उधर सना का ससुराल में जोरदार स्वागत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (41) ने एक्ट्रेस सना जावेद (30) के साथ शादी कर ली है। यह उनकी तीसरी शादी है। शोएब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 1:21:16

कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं सानिया-शोएब, परिवार ने जारी किया बयान, उधर सना का ससुराल में जोरदार स्वागत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (41) ने एक्ट्रेस सना जावेद (30) के साथ शादी कर ली है। यह उनकी तीसरी शादी है। शोएब ने दूसरी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (37) को तलाक दे दिया है। शनिवार (20 जनवरी) को शोएब द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सना के साथ निकाह की फोटो शेयर करने के बाद से ही खलबली मची हुई है। हर कोई इस मामले में सानिया की राय जानने को बेकरार है।

हालांकि सानिया ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पिता इमरान मिर्जा ने बयान जारी किया है। इमरान ने आज रविवार (21 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होने नोट में लिखा, “सानिया अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक से दूर रखती हैं। हालांकि आज यह बताने की जरूरत पड़ रही है कि शोएब और सानिया कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं। उन्होंने शोएब को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इस वक्त मैं सभी फैंस और चाहने वालों से आग्रह करता हूं कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।”

सानिया की मां नासिमा मिर्जा और बहन अनम मिर्जा ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर यही स्टेटमेंट शेयर किया है। बता दें कि शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी। इस जोड़े ने अक्टूबर 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक का स्वागत किया। वह सानिया के साथ रहता है। सानिया ने पिछले साल टेनिस से संन्यास ले लिया था।

सना जावेद के देवर आदिल मलिक ने शेयर की तस्वीर

उल्लेखनीय है कि शोएब व सना जावेद ने पाकिस्तान में कई शो और टीवी विज्ञापनों में काम किया है और करीबी सहयोगी रहे हैं। सना का उनके ससुराल वालों ने जोरदार स्वागत किया। ससुराल में उनका खास अंदाज में वेलकम किया गया। शोएब के भाई आदिल मलिक ने भाई और भाभी संग फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मलिक परिवार में स्वागत है भाभी। खुश रहें दोनों आमीन।” देवर की पोस्ट को सना ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया।

उन्होंने परिवार में वेलकम के लिए आदिल का शुक्रिया अदा किया। नई भाभी का ग्रैंड वेलकम करने पर फैंस ने आदिल और शोएब दोनों को ट्रोल किया है। इससे पहले भी कई बार शोएब और सानिया के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे अलग हो गए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी। शोएब का पहला निकाह आयशा सिद्दीकी नाम की महिला से हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम