न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सना मकबूल ने जीती Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी, मां को देंगी ईनामी राशि, फिक्स्ड विनर के टैग पर दी यह रिएक्शन

मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल (31) ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार (2 अगस्त) रात हुए ग्रैंड फिनाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 11:29:02

सना मकबूल ने जीती Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी, मां को देंगी ईनामी राशि, फिक्स्ड विनर के टैग पर दी यह रिएक्शन

मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल (31) ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार (2 अगस्त) रात हुए ग्रैंड फिनाले में सना ने रैपर नैजी को हराकर बाजी मारी। होस्ट अनिल कपूर ने विजेता का नाम घोषित किया। सना को विजेता के तौर पर ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिले। फिनाले में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के लिए आए थे। ट्रॉफी जीतने के बाद सना जबरदस्त इमोशनल हो गईं और सेट पर मौजूद अपनी मां को गले लगा लिया। फिनाले में सना को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन और कथित बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी भी मौजूद थे।

श्रीकांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सना के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें सना ट्रॉफी पकड़े दिख रही हैं। नेजी फर्स्ट और एक्टर रणवीर शौरी सैकंड रनरअप रहे। टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कृतिका मलिक और साई केतन राव पहले ही बाहर हो गए थे। सना ने नैजी के साथ ट्रॉफी शेयर करते हुए फोटो खिंचवाई। शो में सना, नैजी के साथ उनकी दोस्ती, रणवीर के साथ उनके मस्ती-मजाक भरे रिश्ते और यूट्यूबर शिवानी कुमारी के साथ बहसबाजी के चलते सुर्खियों में रहीं।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में चंद्रिका दीक्षित, पायल मलिक, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया, लवकेश कटारिया, पौलौमी दास, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, नीरज गोयत, मुनीषा खटवानी ने भी भाग लिया था। बता दें कि शो में आने से पहले सना टीवी पर ‘कितनी मोहब्बत है 2’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ समेत कई शो में काम कर फैंस का दिल जीत चुकी थीं। सना ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की भी कंटेस्टेंट रही थीं। उन्होंने साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘दिक्कुलू चूडाकु रमैया’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वैसे सना ने साल 2011 में अपने करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

सना की नेट वर्थ की बात करें तो जागरण टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपए के आस-पास है। सना के पिता मुंबई से हैं और मां केरल की हैं। सना ने मुंबई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था। पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव थे।

sana makbul,actress sana makbul,bigg boss ott 3,bb ott 3,ranveer shorey,nazy,anil kapoor,sana makbul mother,sana khatron ke khiladi

सना ने कहा, मुझे पहले कई बार बिग बॉस से ऑफर आया था लेकिन...

सना ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। सना ने कहा कि मैं अपनी मां के लिए इन पैसों से कुछ करना चाहती हूं। एक बेटी हमेशा चाहेगी कि वो अपनी फैमिली को सैटल करें। मैं पहले अपनी मां को लाइफ में सैटल करना चाहती हूं क्योंकि मैं शादी के बाद चली जाऊंगी। मैं पैसे अपनी मां को दे दूंगी। मैं पहले दिन से ही ट्रॉफी जीतना चाहती थी और लगातार वही कोशिश कर रही थी।

आज जब मैंने इसे जीत लिया है तो मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और मेरे मन में खुद के लिए और ज्यादा रस्पेक्ट बढ़ गई है। घर में हर कोई मेरे ऊपर कमेंट करता रहा पर आज मैंने यह ट्रॉफी जीत कर उन सभी को जवाब दे दिया है। सना ने फिक्स्ड विनर के टैग पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे इन कमेंट्स के कोई फर्क नहीं पड़ता है। सच कहूं तो ‘बिग बॉस’ ने मुझे मेरी पूरी जर्नी में खूब डांट लगाई है।

शो में एक समय ऐसा भी आया था, जब मेरे कॉन्ट्रैक्ट पर भी डिस्कशन किया गया था। मुझे एन्टाइल्ड कहा गया। मुझे वीकेंड का वार में स्पॉट किया गया है। अगर मैं फेवरेट होती तो, मुझसे इतनी नफरत नहीं होती। मुझे कई बार बिग बॉस से ऑफर आया, लेकिन अपनी हेल्थ के कारण मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकी, लेकिन मैं आना चाहती थी। मैंने इस मोमेंट को महसूस किया। कई लोगों का सवाल है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मैंने अपना पैशन क्यों नहीं दिखाया, लेकिन यह मेरे लिए नया अनुभव है। मैंने शो के आखिरी हफ्ते तक भी यह उम्मीद नहीं की थी कि मैं जीत जाऊंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री