न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB फेम सना खान बनीं दूसरी बार मां, खुशियों से भर गई झोली, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर की गुडन्यूज

‘बिग बॉस 6’ की लोकप्रिय कंटेस्टेंट सना खान का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंज उठा। सना दूसरी बार मां बनी हैं। सना और उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 11:17:50

BB फेम सना खान बनीं दूसरी बार मां, खुशियों से भर गई झोली, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर की गुडन्यूज

‘बिग बॉस 6’ की लोकप्रिय कंटेस्टेंट सना खान का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंज उठा। सना दूसरी बार मां बनी हैं। सना और उनके पति अनस सैयद ने बेटे की आने की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। सना ने सोमवार (6 जनवरी) को इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर यह जानकारी दी। सना ने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। दूसरे बेटे का जन्म 5 जनवरी को हुआ। सना और अनस पहले ही एक बेटे सैयद तारिक जमील के माता-पिता हैं।

जुलाई 2023 में कपल ने तारिक का स्वागत किया था। सना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है। वक्त आने पर अल्लाह उसे अता करता है। जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है। हैप्पी पेरेंट्स।” सना ने पिछले साल 24 नवंबर को दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “सैयद तारिक जमील बड़े भाई बनने के लिए एक्साइटेड हैं। डियर, अल्लाह हम लोग इस आशीर्वाद का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अलहम दुल्ला।”

सना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। वीडियो में सना ने अस्पताल तक जाने की जर्नी को दिखाया। अनस ने छोटे बेटे के कान में पहली अजान पढ़ी। इस दौरान उनका बड़ा बेटा भी साथ में नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान सना कहीं नहीं दिखीं।

सना ने साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बना ली थी दूरी, अनस के साथ की शादी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने सना की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ अल्हम्दुलिल्लाह लिखा। सना ने 21 नवंबर 2020 को मौलवी व बिजनेसमैन अनस के साथ सूरत में शादी की थी। सना ने अक्टूबर 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इससे पहले वह कई फिल्मों और टीवी शो में दिखाई दी थीं। सना BB 6 में दूसरी रनर अप बनी थीं।

सना ‘झलक दिखला जा 7’, ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 6’ जैसे कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं। वह ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ सहित कई साउथ इंडियन मूवी में काम कर चुकी हैं। सना अब लोगों को सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर सीख देती हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो शेयर करती रहती हैं। खास बात है कि पहले सना शॉर्ट ड्रेसेज में नजर आती थीं लेकिन अब सिर्फ हिजाब पहनती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ