न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीलम से अलग होने की अटकलों पर बोले समीर, हिना के कैंसर का पता चलने पर मां ने ऐसे संभाला

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80-90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट रही। नीलम इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 7:59:54

2 News : नीलम से अलग होने की अटकलों पर बोले समीर, हिना के कैंसर का पता चलने पर मां ने ऐसे संभाला

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80-90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट रही। नीलम इन दिनों बॉलीवुड से दूर ज्वेलरी डिजाइनर बन चुकी हैं। नीलम की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी के साथ शादी की थी। इन दोनों ने एक बेटी भी गोद ली है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि नीलम और समीर की शादी टूटने वाली है।

हालांकि यह सच नहीं है और समीर ने स्थिति साफ कर दी है। दरअसल हुआ यूं कि पिछले दिनों समीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे गलतफहमी पैदा हो गई। समीर ने लिखा था कि, “अगर आपको अमीर पति चाहिए तो आपको बहुत हॉट होना चाहिए। अगर आपको ‘खूबसूरत’ पत्नी चाहिए तो जीतोड़ मेहनत करें और पैसे कमाएं। और बाकी जो सिर्फ एक खुशहाल, प्यार भरी शादी चाहते हैं, वे पहले छह महीने साथ रहें और फिर कोई निर्णय लें।” इसके बाद फैंस अटकलें लगाने लगे कि समीर और नीलम अलग होने जा रहे हैं। बात बढ़ने पर समीर ने चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि नीलम और मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं। हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है। सच तो ये है कि मैंने इस बारे में सोचा ही नहीं। लोगों को जो परेशानी या निराशा हो रही है, उसके लिए क्षमा है, लेकिन सच्चाई ये है कि हमारी शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी दिक्कत नहीं है। किसी बेमेल जोड़े को साथ देखकर मैंने यह पोस्ट साझा करने का विचार किया और साथ ही दूसरों को सलाह दी। मेरे मन में ऐसे बेतरतीब विचार आते रहते हैं। इसका किसी खास व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है।” बता दें कि समीर कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं एक्ट्रेस हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और यह बीमारी थर्ड स्टेज पर है। उनका इलाज शुरू हो चुका है। हिना की कीमोथेरेपी भी हो गई है। हाल ही हीना ने अपने बाल छोटे करवा लिए थे क्योंकि इस बीमारी में बाल उड़ जाते हैं। हिना सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़ी हुई हैं और पूरी हिम्मत से बीमारी का मुकाबला कर रही हैं। वह लगातार पोस्ट शेयर कर हेल्थ अपडेट दे रही हैं।

इस बीच हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने बताया कि ये उस दिन की फोटो हैं, जब उन्होंने अपनी मां को ये जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर है। तस्वीरों में हिना मां के पास बैठी दिख रही हैं। कहीं मां ने उन्हें गले लगा रखा है तो कहीं दोनों एक-दूसरे की तरफ भावुकता के साथ निहार रही हैं। हिना ने लिखा, “एक मां का दिल अपने बच्चों को आश्रय, प्यार और आराम देने के लिए दुःख और दर्द के सागर को निगल सकता है।

यही वह दिन था जब उन्हें मेरे कैंसर की खबर मिली, उन्हें जो झटका लगा वह समझ से परे था, लेकिन उन्होंने मुझे संभालने और अपना दर्द भूलने का एक तरीका ढूंढ लिया। एक महाशक्ति जिसमें माएं हमेशा आगे होती हैं। यहां तक कि उनकी दुनिया भी ढह रही थी, फिर भी उन्होंने मुझे अपनी बाहों में आश्रय देने और मुझे ताकत देने का एक तरीका ढूंढ लिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क