न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज एक्टर समीर खाखर का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभी सतीश कौशिक की निधन की खबर से उभरा भी नहीं था, इसी बीच दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन की खबर सामने आई है। समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 1:52:16

दिग्गज एक्टर समीर खाखर का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभी सतीश कौशिक की निधन की खबर से उभरा भी नहीं था, इसी बीच दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन की खबर सामने आई है। समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। समीर खाखर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलावा दिखाया है। दिग्गज एक्टर को सांस की और दूसरे मेडिकल इश्यूज थे। बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद समीर खाखर को मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समीर खाखर का निधन मल्टिपल ऑर्गन फैल्योर की वजह से हुआ। सोशल मीडिया पर समीर खाखर के निधन की खबर सुनकर फैंस दुखी हो गए हैं। फैंस और सेलेब्स ने समीर खाखर की मौत पर शोक जताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे बोरिवली के भाभी नाका क्रिमेटोरियम जा रहा है। राजू श्रीवास्तव, सतीश कौशिक के बाद अब समीर खाखर के निधन ने फैंस को तोड़ दिया है।

समीर खाखर ने नुक्कड़ के अलावा सर्कस, मनोरंजन, श्रीमान श्रीमति, अदालत में काम किया था। वे हंसी तो फंसी, पटेल की पंजाबी शादी, पुष्पक, दिलवाले, राजा बाबू, परिंदा और शहंशाह जैसी मूवीज में दिखे। हिंदी शोज और फिल्मों के अलावा गुजराती थियटर में उनका अहम योगदान था। समीर खाखर ने 4 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया। बीच में वे एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर यूएस में सेटल हो गए थे। फिर कुछ समय बाद एक्टर ने वापसी करते हुए दो गुजराती प्ले में काम किया था। वे सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आए थे। ये उनकी आखिरी मूवी थी। फिल्मों और टीवी पर वे बराबर सक्रिय थे। आखिरी बार समीर खाखर को टीवी शो संजीवनी में देखा गया था। इस शो में सुरभि चंदना और नमित खन्ना लीड रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन