Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट से समय रैना को हुआ भारी नुकसान, 4 शो हुए रद्द!

राजनीति जगत में भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस विवाद के कारण समय रैना को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर उनके आगामी शोज पर भी देखने को मिल रहा है। ताजा घटनाक्रम में समय रैना का गुजरात में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 10:00:07

रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट से समय रैना को हुआ भारी नुकसान, 4 शो हुए रद्द!

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने विवादास्पद बयान के चलते सुर्खियों में हैं। उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' हाल ही में एक विवाद के कारण चर्चा का विषय बन गया। इस शो में फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के माता-पिता पर किए गए अश्लील कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया और यह बयान सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर गया। न केवल आम जनता, बल्कि सेलिब्रिटी भी यूट्यूबर के इस अश्लील बयान की निंदा कर रहे हैं।

राजनीति जगत में भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस विवाद के कारण समय रैना को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर उनके आगामी शोज पर भी देखने को मिल रहा है। ताजा घटनाक्रम में समय रैना का गुजरात में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है।

अश्लील कमेंट का विवाद: समय रैना को पड़ा भारी


विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आरोप लगाया है कि समय रैना का गुजरात में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। VHP का कहना है कि अप्रैल में होने वाले इस शो के टिकट अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'बुक माई शो' पर उपलब्ध नहीं हैं। गुजरात के विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, "समय रैना के राज्य में 4 शो होने वाले थे। ये शो 17 अप्रैल को सूरत, 18 अप्रैल को वडोदरा, और 19 और 20 अप्रैल को अहमदाबाद में होने थे।"
समय रैना के गुजरात शो रद्द हुए

समय रैना के गुजरात में होने वाले चार शो अब रद्द हो गए हैं। यह बताया जा रहा है कि गुजरात में समय रैना के खिलाफ सार्वजनिक आक्रोश के कारण यह निर्णय लिया गया। बुक माई शो पर बुधवार सुबह तक इन शोज़ के टिकट उपलब्ध थे, लेकिन अब ये टिकट पोर्टल से हटा दिए गए हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हालिया विवाद के चलते आयोजकों ने शो रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले समय रैना ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विवाद पर क्या बोले समय रैना?


समय रैना ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे वीडियो यूट्यूब से हटा दिए हैं। समय ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "यहां जो कुछ भी हो रहा है, वह मुझे झेलना बहुत मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चैनल से 'ऑल इंडिया गॉट लेटेंट' के वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र मकसद लोगों को हंसाना था और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एंजेन्सियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology