न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने बीमारी के साथ तलाक को लेकर भी की बात, ‘डॉन 3’ में रणवीर के अपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अधिकतर समय लाइमलाइट में रहती हैं। सामंथा ने हाल ही में मायोसिटिस से लड़ाई के बाद फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 1:53:42

2 News : सामंथा ने बीमारी के साथ तलाक को लेकर भी की बात, ‘डॉन 3’ में रणवीर के अपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अधिकतर समय लाइमलाइट में रहती हैं। सामंथा ने हाल ही में मायोसिटिस से लड़ाई के बाद फिर से काम शुरू किया है। साथ ही उन्होंने अपना पहला हेल्थ पॉडकास्ट जारी किया और इसी दौरान ऑटो-इम्यून स्थिति के बारे में बात की। साथ ही पूर्व पति साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य से तलाक को भी याद किया।

सामंथा ने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि इस बीमारी के होने से ठीक एक साल पहले, वो मेरे लिए बेहद मुश्किल साल था। मुझे विशेष रूप से वो दिन याद है जब मुझे लगता है कि मैं और मेरा दोस्त या कहें मेरा पार्टनर जो कि मेरा मैनेजर हिमांक है, हम दोनों मुंबई से वापस यात्रा कर रहे थे और यह पिछले साल के जून में था, और मुझे याद है कि मैंने उससे कहा था कि आखिरकार अब मैं शांत महसूस कर रही हूं। मैंने बहुत लंबे समय से थोड़ा भी आराम और थोड़ी शांति महसूस नहीं की है।

और आखिरकार मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं सांस ले सकती हूं और मैं सो सकती हूं, और मैं अब जाग सकती हूं और अपने काम पर फोकस कर सकती हूं और उसे बेहतर बना सकती हूं और मैं इस स्थिति के साथ जागी। बता दें कि सामंथा और नागा ने 2017 में शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ साल तक डेट किया था। कपल ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की। सामंथा ने जुलाई 2023 में सिटाडेल इंडिया की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। सामंथा को आखिरी बार ‘कुशी’ में देखा गया था।

‘डॉन 3’ में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री, रितेश व फरहान ने की घोषणा

70 के दशक में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ सुपरहिट रही थी। लोग आज भी इस मूवी के दीवाने हैं। इसके बाद मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने साल 2006 में शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ और फिर साल 2011 में ‘डॉन 2’ बनाई। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब फैंस को 'डॉन 3' का बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह इसमें बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं।

यह घोषणा पिछले साल ही हो गई थी और तब शाहरुख की जगह रणवीर को लेने पर फरहान को ट्रोल भी किया गया था। इसके बाद से लोगों को ये जानने का इंतजार भी था कि फिल्म की हीरोइन कौन होने वाली हैं। अब फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी और फरहान ने एक बड़ी घोषणा की तरफ इशारा किया और इसके साथ ही फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है।

उन्होंने फिल्म की लीड हीरोइन के नाम से पर्दा उठा दिया है। 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी छाने के लिए तैयार हैं। कियारा अपनी खूबसूरती और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब वह 'डॉन' की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं। रणवीर-कियारा पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम