न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक पर की खुलकर बात, अनंत-राधिका बनेंगे माता-पिता तो नाचेंगे सलमान

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 11:48:28

2 News : सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक पर की खुलकर बात, अनंत-राधिका बनेंगे माता-पिता तो नाचेंगे सलमान

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही वे सामंथा की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को भी बेकरार रहते हैं। सामंथा को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया। सामंथा ने बताया था कि वह मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में सामंथा ने तीन साल पहले एक्टर नागा चैतन्य से हुए तलाक पर खुलकर बात की।

सामंथा ने एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम सभी लोग चाहते हैं कि हम अपनी लाइफ में कुछ चीजों को बदल सकें और मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि क्या मुझे उन चीजों से गुजरने की जरूरत थी। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मेरे पास इसके लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था। मैं कुछ समय पहले अपने दोस्तों के साथ इस बारे में बात कर रही थी और मैंने हमेशा सोचा कि मैं नहीं चाहती कि पिछले तीन साल ऐसे ही हों।

लेकिन अब मुझे लगता है कि आपको जीवन में आने वाली हर चुनौती से निपटना होगा और जब तक आप इससे बाहर निकलते हैं, तब तक आप जीत चुके होते हैं। इन चुनौतियों से निपटने के बाद मैं सोचती हूं कि पहले से कई ज्यादा मजबूत हुई हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं यहां तक पहुंचने के लिए आग से गुजरी हूं।

उल्लेखनीय है कि सामंथा और नागा की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और लंबे समय तक डेट किया। साल 2017 में उनकी शादी हुई लेकिन साल 2021 में ही उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। उनके कोई संतान नहीं है।

सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को दी बधाई

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को राधिका मर्चेंट विधि-विधान से एक-दूसरे के हो चुके हैं। उनकी शादी 12 जुलाई को थी। इसके बाद शुभ आशीर्वाद समारोह और फिर रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस जोड़े को हर ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर जोड़े को बधाई दी है। उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

सलमान ने शादी से पहले संगीत सेरेमनी में खूब डांस किया था। इसके बाद वे शादी में भी शामिल हुए, जहां उनका शाहरुख खान के साथ ‘करण अर्जुन’ फिल्म के गाने पर किया गया डांस खूब वायरल हुआ। इसके बाद सलमान ने आशीर्वाद समारोह में भी शिरकत की। सलमान ने सोमवार (15 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर अनंत और राधिका को शादी की बधाई देते हुए शादी की फोटो भी शेयर की।

सलमान ने कैप्शन में लिखा, “अनंत और राधिका, मिस्टर और मिसेज अनंत अंबानी, मैं आप दोनों के दिलों में एक-दूसरे और एक-दूसरे के परिवारों के लिए प्यार देख रहा हूं। ब्रह्मांड ने आपको साथ लाया है। आप दोनों को खुशियों और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों का भला करे! जब आप सबसे शानदार माता-पिता बनेंगे तो नाचने का इंतजार नहीं कर सकता।” सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों ‘सिकंदर’ फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क