न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने बीमारी और ब्रेक पर की खुलकर बात, यूट्यूबर सागर ने एल्विश के खिलाफ दर्ज कराई FIR

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की पिछली फिल्म ‘खुशी’ थी। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ में नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 11:54:20

2 News : सामंथा ने बीमारी और ब्रेक पर की खुलकर बात, यूट्यूबर सागर ने एल्विश के खिलाफ दर्ज कराई FIR

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की पिछली फिल्म ‘खुशी’ थी। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ में नजर आएंगी। सामंथा ने अपना हेल्थ पॉडकास्ट भी शुरू किया है, जहां वह सेहत से जुड़ी बातें करती रहती हैं। सामंथा मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही हैं। सामंथा को साल 2022 में इस बीमारी का पता चला था। उन्होंने इसका इलाज कराने के लिए पिछले साल ब्रेक लिया था।

सामंथा अब काम पर लौट चुकी हैं। सामंथा ने एक हालिया इंटरव्यू में बीमारी और ब्रेक के बारे में बात की। सामंथा ने फेमिना इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मुझे खुद से नफरत होने लगी थी और मेरा सेल्फ कॉन्फिडेंस भी कम हो गया था, लेकिन मैंने हमेशा एक व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ने की कोशिश की है। उस विकास के साथ मुझे मेरी इनसिक्योरिटीज और खुद से नफरत किए जाने की गहरी समझ आई। मैंने उन्हें समझा और उसे ठीक करने में कामयाब रहीं।

उन्हें बाहर से ठीक करने की कोशिश करके नहीं, बल्कि अंदर के आघात को ठीक करके जिसे किसी भी बाहरी सुधार की तुलना में ज्यादा ट्रीटमेंट की जरूरत थी। लोग सोच सकते हैं कि सफलता आपको परिभाषित करती है, लेकिन वास्तव में असफलता और हानि आपको परिभाषित करते हैं। यह आपको आपके बेहतर वर्जन से रूबरू कराते हैं। इन गिरावटों और इन नुकसानों ने मुझे एक ऐसा व्यक्ति बना दिया है जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है।

samantha ruth prabhu,south indian actress samantha,myositis,samantha break,sagar thakur,elvish yadav,elvish sagar,bigg boss ott 2

एल्विश पर 8-10 लोगों के साथ सागर से मारपीट का आरोप

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ यूट्यूबर सागर ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है। सागर ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सागर ने हादसे की कहानी बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मदद की अपील की है। बता दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश 8-10 लोगों के साथ सागर से मारपीट करते नजर आ रहे थे।

सागर ने बताया कि मैं एल्विश को 2021 से जानता हूं, पर पिछले कुछ समय से एल्विश जिस तरह से नफरत फैलाने का काम कर रहे थे, वह मुझे रास नहीं आ रहा था। मैंने एल्विश का एक और पुराना वीडियो शेयर किया, जिस पर उसने मुझे मिलने के लिए पूछा।

मैंने सोचा कि एल्विश मिलकर बात सुलझाना चाह रहे होंगे पर जब मैं स्टोर में पहुंचा तो एल्विश ने 8-10 लड़कों के साथ मिलकर मुझे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मेरी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन सभी ने शराब पी रखी थी और वो गालियां भी दे रहे थे। यह घटना 8 मार्च की रात साढ़े 12 बजे की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका