न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pushpa 2 में आइटम डांस नहीं करेगी सामंथा, ये है वजह

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने से मना कर दिया है। OTTPlay.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु को पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने सीक्वल में एक आइटम नंबर करने की पेशकश की है लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 11:37:46

 Pushpa 2 में आइटम डांस नहीं करेगी सामंथा, ये है वजह

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने से मना कर दिया है। OTTPlay.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु को पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने सीक्वल में एक आइटम नंबर करने की पेशकश की है लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है। यह भी कहा गया कि निर्देशक ने उन्हें फिल्म की कहानी में जोड़ने के लिए एक छोटा सा किरदार भी ऑफर किया, लेकिन अभिनेत्री जाहिर तौर पर अपने करियर के इस मुकाम पर कोई भी आइटम डांस करने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दे, सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने पुष्पा सॉन्ग 'ऊ अंतवा' (Pushpa song Oo Antava) के आइटम नंबर में अपनी सेंसुअस सेक्सी लुक्स से खूब चर्चा बटोरी थी। ये सॉन्ग देश और दुनियाभर के लोगों के बीच लोकप्रिया हुआ है। फिल्म का ये आइटम सॉन्ग दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण में से एक था, जिसने दर्शकों का बहुत ध्यान आकर्षित किया था। ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि पुष्पा 2 में भी सामंथा रुथ प्रभु एक आइटम नंबर करें।

samantha ruth prabhu,samantha ruth prabhu news in hindi,pushpa 2,allu arjun

हालांकि, पुष्पा 2 के निर्माता उन्हें मनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और दूसरी ओर फिल्म में स्पेशल सॉन्ग के लिए किसी अन्य अभिनेत्री को लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, यह बताया गया था कि सामंथा ने 3 मिनट के गाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे और तब अल्लू अर्जुन थे जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से अभिनेत्री को मना लिया था। हालांकि, अब वे आइटम नंबर को करने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं और इसके पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। आपको बता दे, सामंथा रुथ प्रभु, 'ऊ अंटावा' को मिली सफलता से बेहद खुश थीं। उन्होंने खुद ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। उन्होंने कहा था कि लोग उनके बाकी कामों को भूल गए हैं। चारों तरफ बस इस गाने की ही चर्चा हो रही है। लेकिन, वह नहीं चाहती हैं कि वह एक और बोल्ड आइटम सॉन्ग कर टाइपकास्ट हो जाएं। इसलिए, वह अपने करियर के इस स्टेज पर एक और आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी।

आपको बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों दुर्लभ बीमारी मायोजिटिस झेल रही हैं लेकिन उन्होंने काम से ऐसा कोई लंबा ब्रेक नहीं लिया और न ही अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया है। बीमारी से जल्द ठीक होने के लिए वे अपनी उचित देखभाल कर रही हैं। वर्कफ्रंट को लेकर करें तो सामंथा रुथ प्रभु के पास शकुंतलम, कुशी और सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट्ल लाइनअप हैं। सामंथा की शांकुतलम 17 फरवरी को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत