न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति को उनके बॉयफ्रेंड ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, शमिता ने घटिया कमेंट पर दिया करारा जवाब

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के बाद से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लगातार लाइमलाइटम में हैं। तृप्ति आज शुक्रवार (23 फरवरी)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 7:41:40

2 News : तृप्ति को उनके बॉयफ्रेंड ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, शमिता ने घटिया कमेंट पर दिया करारा जवाब

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के बाद से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लगातार लाइमलाइटम में हैं। तृप्ति आज शुक्रवार (23 फरवरी) को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैंस तृप्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्हें विश किया है। सैम ने तृप्ति के साथ एक रोमांटिक सेल्फी शेयर की है।

दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं और उनके बीच की बोंडिंग साफ नजर आ रही है। सैम ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट तृप्ति” और इसके बाद गले लगाने वाली इमोजी भी लगाई। तृप्ति ने इस पोस्ट का जवाब दिल और गले लगाने वाली इमोजी के साथ दिया है। बता दें कि सैम एक मॉडल से बिजनेसमैन का सफर तय कर चुके हैं। एक ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में सैम काफी लोकप्रिय हैं।

बहरहाल तृप्ति ने आगामी प्रोजेक्ट के सेट पर जन्मदिन मनाया, जिसके लिए वह इस समय ऋषिकेश में शूटिंग कर रही हैं। तृप्ति जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' और राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में कुछ मिनटों का रोल करने के बाद तृप्ति ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। इस फिल्म के बाद फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दिया।

tripti dimri,actress tripti dimri,sam merchant,tripti sam,animal movie,shamita shetty,Shilpa Shetty,actress shamita shetty,shamita marriage

शमिता शेट्टी को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (45) को मनोरंजन जगत में कदम रखे लंबा समय हो गया है, लेकिन उन्हें वैसी शौहरत नहीं मिली जो उनकी बड़ी बहन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पाई। शमिता फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। पिछले कुछ समय से शमिता को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इससे गुस्साई शमिता ने एक ट्रोल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

ट्रोलर ने लिखा है, “बुड्ढी, शेट्टी, 50 साल हो गए लेकिन कोई आदमी नहीं मिला।” इस पर शमिता ने लिखा, “मैं इस दयालु महिला को जवाब देने के लिए समय निकालना चाहती हूं, जो शादी न करने के कारण एक अन्य महिला को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं, आपको बधाई हो, आपका मिशन असफल हुआ। सिर्फ शादी करना मेरी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य नहीं है! मैं जीवन में खुशी, संतुष्टि और आजादी चाहती हूं।

मैं उम्मीद करती हूं कि आपके जीवन में आपको बहुत सारी सकारात्मकता मिले और साथ ही मैं ये भी आशा करती हूं कि आप कभी भी किसी अन्य महिला को नीचा दिखाने की कोशिश न करें और यदि आपके पास लोगों से कहने के लिए कुछ भी अच्छा नहीं है, तो आपका चुप रहना ही सबसे अच्छा होगा।” बता दें, ‘बॉस ओटीटी 1’ के बाद शमिता ने कुछ समय के लिए राकेश बापट को डेट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका