न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैम बहादुर’ फिल्म का टीजर रिलीज, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ क्लैश पर ऐसा बोले विक्की कौशल

विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' का टीजर आज शुक्रवार (13 अक्टूबर) को रिलीज कर दिया गया। फिल्म देश के फर्स्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 6:14:23

‘सैम बहादुर’ फिल्म का टीजर रिलीज, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ क्लैश पर ऐसा बोले विक्की कौशल

विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' का टीजर आज शुक्रवार (13 अक्टूबर) को रिलीज कर दिया गया। फिल्म देश के फर्स्ट फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनी बायोपिक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर देखने के बाद फैंस का मानना है कि विक्की, सैम मानेकशॉ के किरदार में छा गए हैं।

विक्की थल सेना के पूर्व चीफ के किरदार में पूरी तरह से उतर गए हैं। लुक से लेकर मैनरिज्म तक को विक्की ने अच्छी तरह से पकड़ा है। एक फौजी के एटिट्यूड से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक पर विक्की की मेहनत नजर आ रही है। टीजर में दिखाया गया है कि मानेकशॉ देश के लिए किस हद तक जाने को तैयार थे।

यहां तक कि उन्होंने राजनीति में उतरने से भी इंकार कर दिया था। फिल्म में 1971 का वह युद्ध भी दिखाया जाएगा, जिसके बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ था। युद्ध में पाकिस्तान को हराने का श्रेय मानेकशॉ को जाता है। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। इससे पहले मेघना और विक्की ने 'राजी' में साथ काम किया था।

sam bahadur movie,sam bahadur teaser,vicky kaushal,animal movie,ranbir kapoor,vicky sam bahadur,sanju movie

‘सैम बहादुर’ और ‘एनिमल’ एक ही दिन 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बता दें कि ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि इसी दिन रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर व बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘एनिमल’ भी थिएटर्स में दस्तक देगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर होगी। आज टीजर लॉन्च इवेंट पर विक्की ने इस क्लैश पर बात की।

विक्की ने कहा कि इंडस्ट्री में इस तरह के क्लैश अब नॉर्मल हो चुके हैं। मेरे ख्याल से उस शुक्रवार को मैं और रणबीर हमारी फिल्में ऑडियंस को हैंडओवर कर देंगे। यह हमसे ज्यादा ऑडियंस का दिन होगा। आज के दौर में बतौर इंडस्ट्री हमारा काम ऑडियंस को एक ही दिन में कई तरह की फिल्मों का ऑप्शन देना है। हमारे पास एक साल में कई हफ्ते होते हैं पर इंडस्ट्री के तौर पर हम खुद को लिमिट नहीं कर सकते।

हम कई फिल्में बनाएंगे और एक ही दिन में कई फिल्में रिलीज होंगी। हम ऑडियंस और एग्जिबिटर लेवल दोनों में ही मजबूत हैं तो क्यों रुकें?’ आज के दौर में ऑडियंस दो फिल्मों के बीच चूज नहीं करती। वो दोनों ही फिल्मों को बराबर प्यार देती है। तो मैं भी दूसरों की तरह ‘एनिमल’ के लिए एक्साइटेड हूं। उल्लेखनीय है कि रणबीर और विक्की ‘संजू’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका