न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की की फिल्म ‘सैम बहादुर’ का पहला गाना रिलीज, आर्यन के जन्मदिन पर सुहाना ने ऐसे दी बधाई

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह भारतीय सेना अधिकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 2:11:43

2 News : विक्की की फिल्म ‘सैम बहादुर’ का पहला गाना रिलीज, आर्यन के जन्मदिन पर सुहाना ने ऐसे दी बधाई

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह भारतीय सेना अधिकारी सैम मानेकशॉ की कहानी है। इसमें भारत के पहले फील्ड मार्शल की भूमिका विक्की निभा रहे हैं। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसको फैंस ने काफी अच्छा रिस्पोंस दिया। अब फिल्म का पहला गाना ‘बढ़ते चलो’ भी सामने आ गया है।

इस जोशीले देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गाने का जादू चलता दिख रहा है। यह रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आज सोमवार (13 नवंबर) को फिल्म के मेकर्स ने यह गाना पेश कर दिया। इस ट्रैक में शंकर महादेवन, विशाल ददलानी और दिव्या कुमार की दमदार आवाजें हैं। साथ ही इसका संगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया है और गाने के बोल मशहूर गीतकार गुलजार के हैं।

बता दें कि फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सैम मानेकशॉ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं और फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करेंगी। यह रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' के साथ होगी।

sam bahadur movie,sam bahadur,sam bahadur song,vicky kaushal,suhana khan,aryan khan,aryan birthday,stardum,the archies

शाहरुख खान के बेटे आर्यन हुए 26 साल के, सुहाना ने शेयर की फोटो

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज सोमवार (13 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 26 साल के हो गए हैं। आर्यन को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी बहन सुहाना खान ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें बहन-भाई अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं।

सुहाना ने लिखा, “मेरे बड़े भाई और सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की बधाई।” सुहाना ने इसके साथ ही बताया है कि ये साल 2022 की उनकी सबसे खूबसूरत यादें हैं। सुहाना ने पिछले साल भी आर्यन के जन्मदिन पर सेम फोटो और सेम पोस्ट शेयर की थी। उल्लेखनीय है कि आर्यन पिछले कुछ वक्त से 'स्टारडम' वेबसीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं।

आर्यन सीरीज में हीरो के बजाय डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करेंगे। 'स्टारडम' 6 एपिसोड की होगी। इसकी बैकड्रॉप स्टोरी में फिल्म इंडस्ट्री को दिखाया जाएगा। आर्यन ने इसकी स्टोरी भी लिखी है। दूसरी ओर, सुहाना भी जल्द ही ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग करिअर का आगाज करने वाली हैं। यह 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे