न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैम बहादुर’ : स्पेशल स्क्रीनिंग में परिवार के साथ पहुंचे विक्की, अभिषेक-अगस्त्य की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान

भारत के पहले फील्ड मार्शल पर बेस्ड फिल्म ‘सैम बहादुर‘ शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म में सैम बहादुर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 10:48:14

‘सैम बहादुर’ : स्पेशल स्क्रीनिंग में परिवार के साथ पहुंचे विक्की, अभिषेक-अगस्त्य की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान

भारत के पहले फील्ड मार्शल पर बेस्ड फिल्म ‘सैम बहादुर‘ शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म में सैम बहादुर का किरदार अभिनेता विक्की कौशल ने निभाया है। बुधवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई सितारे पहुंचे। एक से बढ़कर एक लुक में दिख रहे सितारों ने स्क्रीनिंग में चार चांद लगाए। विक्की अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

विक्की की मां, पापा और भाई सनी कौशल ने सिंपल अंदाज से वाहवाही लूटी। जब विक्की ने पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एंट्री ली तो हर किसी की नजर उन पर अटक गई। कैटरीना ब्लैक कलर की ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहने थीं। कैटरीना अपने सास-ससुर का खास ख्याल रख रही थीं। उनकी अपनी फैमिली से जबरदस्त बोंडिंग है। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा व एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी इवेंट में दिखीं।

सान्या ने ब्लैक कलर के थ्री-पीस में कहर बरपाया। सान्या ‘सैम मानेकशॉ’ की पत्नी सीलू मानेकशॉ बनी हैं। फातिमा ऑफ व्हाइट साड़ी में खूबसूरती से रंग जमा रही थीं। फातिमा फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के रोल में हैं। उल्लेखनीय है कि ‘सैम बहादुर’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से होगी, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।

sam bahadur,sam bahadur movie,vicky kaushal,fatima sana shaikh,sanya malhotra,katrina kaif,abhishek bachchan,agastya nanda

अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा ‘द आर्चीज’ के साथ कर रहे हैं डेब्यू

स्क्रीनिंग में एक्टर अभिषेक बच्चन और उनके भांजे अगस्त्य नंदा भी स्टाइल के साथ पहुंचे थे। अगस्त्य भी जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आमिर खान की बेटी आयरा खान मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं। करण जौहर ब्लैक कैजुअल लुक में पहुंचे, तो टी-शर्ट पर चेक शर्ट और डेनिम्स पहने आदित्य रॉय कपूर ने भी सबका ध्यान खींचा।

आदित्य की गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे ने स्किन फिट ब्राउन ड्रेस में फिगर फ्लॉन्ट किया। शरवरी वाघ पिंक टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी थीं। रेखा ब्लैक साड़ी के साथ खूब हैवी ज्वेलरी कैरी किए नजर आईं। विद्या बालन ब्लैक ब्लाउज के साथ मल्टीकलर साड़ी में दिखीं। इस मौके पर गीतकार जावेद अख्तर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सहित और भी कई हस्तियां मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे