न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के साथ कमल हासन, 2026 की ईद, जवान के बाद एटली का दूसरा धमाका!

कुछ समय पूर्व एटली की अपनी अगली फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि वे इसे सलमान खान के साथ एक और बड़े नायक को लेकर एक्शन थ्रिलर बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 7:33:24

सलमान खान के साथ कमल हासन, 2026 की ईद, जवान के बाद एटली का दूसरा धमाका!

कुछ समय पूर्व एटली की अपनी अगली फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि वे इसे सलमान खान के साथ एक और बड़े नायक को लेकर एक्शन थ्रिलर बनाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का आइडिया उन्होंने सलमान खान के साथ शेयर किया था, जो उन्हें पसन्द आया था। उन्होंने एटली के साथ काम करने की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी। यह एटली का शाहरुख खान की जवान के बाद हिन्दी सिनेमा के दूसरे सबसे बड़े खान के साथ काम करने का इरादा था जो अब पूरा होने जा रहा है।

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने पुख्ता किया है कि एटली ने अपनी इस फिल्म के लिए सलमान खान और कमल हासन को राजी कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग आगामी वर्ष जनवरी में शुरू होगी। बिना शीर्षक वाली यह एक्शन फिल्म अपने स्टार-स्टडेड कलाकारों और निर्देशक की प्रतिष्ठा के कारण पहले से ही प्रशंसकों और उद्योग के अंदरूनी लोगों के बीच उत्साह पैदा कर रही है।

बारिश की रिमझिम बूंदों के साथ बहती भीगी हवाओं ने संकेत दिया है कि इस फिल्म वर्ष 2026 की ईद पर प्रदर्शित किया जा सकता है। इस वर्ष सलमान खान साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.मुरुगादास निर्देशित सिकन्दर को पूरा करने में लगे हुए हैं जो आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी। हालांकि सिकन्दर के बाद भी सलमान खान के पास कई फिल्मों के प्रस्ताव हैं, जिनमें एक टाइगर बनाम पठान है, जो YRFकी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है लेकिन यह कब शुरू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वर्ष में सिर्फ एक फिल्म करने वाले सलमान खान एटली द्वारा निर्देशित इस अनाम फिल्म को ईद 2026 पर आने की घोषणा कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर कर सकते हैं।

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चरण अक्टूबर 2024 में शुरू होने वाला है। रिपोर्ट बताती है कि इस महीने के अंत में सलमान खान और कमल हासन द्वारा पूरी कहानी सुनने के बाद अंतिम कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। अपनी व्यावसायिक सफलताओं के लिए मशहूर एटली अपने ड्रीम कास्ट को एक साथ लाने को लेकर उत्साहित हैं और अगले महीने के भीतर विवरण को अंतिम रूप देने के बारे में आशावादी हैं।

हालांकि कथानक और अतिरिक्त कलाकारों के बारे में और अधिक जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन एक ही प्रोजेक्ट में सलमान खान और कमल हासन के संयोजन ने पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है। यह सहयोग हाल के वर्षों में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है, जो एक सिनेमाई तमाशा पेश करने का वादा करती है।

सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं और इसमें रश्मिका मंदाना भी उनके साथ हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन बैनर के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी। अनुभवी अभिनेता सत्यराज फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका