न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान हुए 58 के, भांजी आयत के साथ मनाया जन्मदिन, बॉबी देओल ने इस अंदाज में किया विश

सुपरस्टार सलमान खान आज बुधवार (27 दिसंबर) को 58 साल के हो गए। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उन्हें चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:59:42

सलमान खान हुए 58 के, भांजी आयत के साथ मनाया जन्मदिन, बॉबी देओल ने इस अंदाज में किया विश

सुपरस्टार सलमान खान आज बुधवार (27 दिसंबर) को 58 साल के हो गए। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान पर बेइंतेहा प्यार लुटा रहे हैं। वे उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सलमान को बॉलीवुड में 30 से भी ज्यादा साल हो चुके हैं। वे एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके हैं। दर्शकों को उनका हर अंदाज पसंद आता है।

उनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी, जो दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज हुई थी। सलमान ने जब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, तब से ही लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। सलमान की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ हमेशा चर्चाओं में रहती है। बहरहाल बात करते हैं सलमान के जन्मदिन की। सलमान ने मंगलवार रात अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने भांजी आयत खान के साथ थ्री टीयर मल्टीकलर केक कट किया। सलमान किसी काम से दिल्ली गए थे। हालांकि वे अपना जन्मदिन मनाने देर रात मुंबई लौट आए थे।

पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं सलमान पूरी तरह से अपने परिवार को समर्पित हैं और वे खुशी के हर मौके का जश्न उन्हीं के साथ मनाते हैं। खास बात ये है कि 27 दिसंबर को ही आयत का भी जन्मदिन होता है। ऐसे में सलमान हर साल उसके साथ धूमधाम से बर्थडे मनाते हैं। इस बार भी सलमान ने कुछ ऐसा ही किया। सलमान ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग जैकेट कैरी की हुई थी, वहीं 4 साल की हुई आयत रेड कलर की ड्रेस में क्यूट नजर आ रही थीं।

पार्टी में मौजूद बॉबी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो

सेलिब्रेशन में सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, भाई अरबाज खान, भतीजा अरहान, सौतेली मां हेलन, बहन अलवीरा, बहनोई आयुष शर्मा, बहन अर्पिता खान, बॉबी देओल और कुछ अन्य करीबी दोस्त भी मौजूद थे। सलमान ने आयत के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। पार्टी में मौजूद बॉबी ने सलमान के बर्थडे पर एक प्यार भरी पोस्ट भी की है। तस्वीर में बॉबी अपने खास दोस्त सलमान को गाल पर किस करते हुए नजर आए।

वहीं सलमान ने अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दिया। इस फोटो को बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मामू आई लव यू।” सलमान और बॉबी ने ‘रेस 3’ फिल्म में साथ काम किया था। बता दें 24 दिसंबर को सलमान के छोटे भाई अरबाज (56) ने शूरा खान के साथ अर्पिता के ही घर पर शादी की थी और तब भी खान परिवार के सभी सदस्यों सहित यूलिया भी नजर आई थीं। सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'द बुल', 'प्रेम की शादी', 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'दबंग 4' जैसी फिल्में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम