न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान की 2 बातों ने खींचा फैंस का ध्यान, सुहानी के घर पहुंचे आमिर ने दी सांत्वना

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इन दिनों सलमान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं। पिछले महीने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 1:25:30

2 News : एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान की 2 बातों ने खींचा फैंस का ध्यान, सुहानी के घर पहुंचे आमिर ने दी सांत्वना

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इन दिनों सलमान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं। पिछले महीने ‘बिग बॉस 17’ खत्म होने के बाद अब सलमान फिल्म ‘द बुल’ की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में सलमान मुंबई के एक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वहां उन्हें देखने के लिए फैंस जमा हो गए। हैप्पी मूड में दिख रहे सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

व्हाइट पैंट, ब्लू शर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट पहने सलमान हमेशा की जैसे कूल दिखे। उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कैप ने खींचा, क्योंकि वे बहुत कम अवसरों पर इसका प्रयोग करते हैं। सलमान के वीडियो में एक और बात ने फैंस का ध्यान खींचा। सलमान के साथ कई सिक्योरिटी गार्ड्स थे, इसके बावजूद उन्होंने अपना बैग कंधे पर टांगकर अंदर एंट्री की।

सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज पर फिदा होने के साथ कई तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं। बताया जा है कि सलमान ‘द बुल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी, जो सफल तो रही लेकिन उतना बिजनेस नहीं कर पाई जितना अनुमान लगाया जा रहा था।

Salman Khan,actor salman khan,salman khan cap,salman bag,salman airport,the bull,tiger 3,aamir khan,suhani bhatnagar,dangal,aamir suhani

16 फरवरी को ‘दंगल’ की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने दुनिया को कह दिया था अलविदा

फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 16 फरवरी को निधन हो गया था। महज 19 साल की उम्र में खराब सेहत की वजह से उनकी मौत हो गई। सुहानी हरियाणा स्थित फरीदाबाद में माता-पिता के साथ रहती थीं। उनकी इतनी कम उम्र में मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी।

गुरुवार (22 फरवरी) को ‘दंगल’ फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान, सुहानी के सेक्टर 17 में बने घर पर पहुंचे। आमिर ने वहां सुहानी के घरवालों से मुलाकात की। आमिर ने सुहानी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

इनमें आमिर, सुहानी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते और परिजनों को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। आमिर ने कहा कि वो दुख कि इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हुआ था और उनका इलाज चल रहा था। दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण उनके शरीर में पानी भर गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम