न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाल्ड लुक में दिखे सलमान, वीडियो वायरल, Bigg Boss OTT 2 विजेता एल्विश के कार्यक्रम में पहुंचे CM खट्टर

सुपरस्टार सलमान खान ने तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में धमाचौकड़ी मचाई हुई है। सलमान का क्रेज जरा भी कम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 12:06:14

बाल्ड लुक में दिखे सलमान, वीडियो वायरल, Bigg Boss OTT 2 विजेता एल्विश के कार्यक्रम में पहुंचे CM खट्टर

सुपरस्टार सलमान खान ने तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में धमाचौकड़ी मचाई हुई है। सलमान का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ, उल्टा यह हर आने वाले दिन के साथ बढता ही जा रहा है। लोग सलमान से जुड़ी हर बात जानने को इच्छुक रहते हैं। उन्हें सलमान की लाइफ में काफी दिलचस्पी है। सलमान की हाल के दिनों में कोई फिल्म तो रिलीज नहीं हुई, लेकिन वे बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट के रूप में छाए हुए थे। अब उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ कतार में है।

फिलहाल हम बात कर रहे हैं सलमान के वीडियो की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सलमान एक नए लुक के साथ दिख रहे हैं। सलमान के सिर पर बहुत छोटे बाल हैं या फिर कह सकते हैं कि वे लगभग गंजे (bald) हैं। दरअसल सलमान बिग बॉस के दौरान अपने बड़े बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे थे, लेकिन अब वे बाल्ड लुक में स्पॉट हुए हैं।

यह देख फैंस हैरान हैं। सलमान का यह वीडियो एक डिनर पार्टी का है, जो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने रखी थी। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और ब्लैक जीन्स पहने हैं। सलमान काफी टाइट सिक्योरिटी में हैं। सलमान को इस लुक में देख लोगों को उनकी 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ याद आ गई, जिसमें वे गंजे हो जाते हैं।

राजनीति में जाने के सवाल पर एल्विश ने दिया यह जवाब

यूट्यूबर एल्विश यादव ने पिछले दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 जीतकर इतिहास रच दिया था। एल्विश यह खिताब जीतने वाले वाले पहले वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट हैं। एल्विश के सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों फैंस हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी एल्विश की जीत की तारीफ की है। रविवार (20 अगस्त) को एल्विश का गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मीट-अप रखा गया।

वहां एल्विश के लाखों फैंस के साथ खट्टर भी पहुंचे। इस दौरान एल्विश ने कहा कि भाइयों मैं बहुत ज्यादा स्पेशल फील कर रहा हूं। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री से मिला था, तब से ही बहुत स्पेशल फील आई। उन्होंने बुलाया और कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री मुझे आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। वे कोई राजनैतिक रूप से यहां नहीं आए।

जब एल्विश से पूछा गया कि अब वे राजनीतिक रूप से एक्टिव होंगे या बॉलीवुड में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि मैंने कुछ नहीं सोचा है। यह समय बताएगा, जहां टाइम लेकर जाएगा, मैं वहां चला जाऊंगा। इससे पहले शनिवार को एल्विश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए, जहां पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। इसमें 5 लाख 95 हजार से ज्यादा यूजर्स शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका