न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - सलमान ने भांजी अलिजेह की पहली फिल्म ‘फर्रे’ का टीजर किया शेयर, दुल्हन बन उर्वशी ने फैंस को कहा थैंक्स

सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली का एक और मेंबर बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार है। सलमान अपने बैनर की फिल्म ‘फर्रे’ से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 7:54:35

सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली का एक और मेंबर बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार है। सलमान अपने बैनर की फिल्म ‘फर्रे’ से भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को बड़े पर्दे पर लॉन्च कर रहे हैं। अलिजेह, सलमान की बहन अलवीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। फिल्म का टीजर आज सोमवार (25 सितंबर) को सलमान ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सलमान ने सुबह बताया था कि उन्होंने सुबह-सुबह एक नया F शब्द सीखा है, जिसके बारे में वो शाम को बताएंगे। अब उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कहा है कि वो इसी F यानी ‘फर्रे’ की बात कर रहे थे। टीजर में ज्यादातर तस्वीरें क्लासरूम में एग्जाम की दिखाई गई हैं। शुरुआत में अलिजेह कमरे में परीक्षा दे रही हैं। इसके बाद क्लासरूम की झलक दिखती है। इसमें परीक्षा में नकल करने के लिए किस तरह से कलम तक में फर्रे छिपाए जाते हैं, वो भी दिखाया गया है।

फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स, मैतरी फिल्म्स और एथेना ने मिलकर किया है। डायरेक्टर सौमेंद्र पढ़ी हैं, जो ‘जामताड़ा’ जैसी हिट वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। सनी देओल, कियारा आडवाणी, कृति खरबंदा, मनीष पॉल और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सितारे ‘फर्रे’ का प्रमोशन कर चुके हैं।

इन सभी ने फिल्म का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन इसको लेकर और कोई जानकारी नहीं दी। फिल्म में अलिजेह के साथ जैन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोहित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी जैसे कलाकार भी है। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी Photos

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आ जाती हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उर्वशी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। इस ब्राइडल फोटोशूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लग रहा है जैसे स्वर्ग की कोई अप्सरा धरती पर उतर आई हो। उर्वशी ने गोल्डन कलर का लंहगा पहना है। लहंगे के साथ ब्राइडल मेकअप भी किया हुआ है। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कुंदन ब्राइडल सेट पहना हुआ है। हाथों में सिल्वर और गोल्डन कलर की चूड़ियां और अंगूठियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।

इन प्यारी-प्यारी फोटो को शेयर करने के साथ ही उर्वशी ने कैप्शन में फैंस को ‘हम तो दीवाने’ गाने को प्यार देने के लिए थैंक्स बोला। यह गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इसमें उर्वशी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव रोमांस करते नजर आए। खास बात ये है कि 14 सितंबर को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार