न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने रिलीज किया ऑपरेशन वेलेंटाइन फिल्म का ट्रेलर, ‘दबंग’ की 2 फिल्मों को लेकर आई यह अपडेट

पिछले कुछ समय से पूरे भारत में साउथ इंडियन एक्टर्स की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे लगातार लाइमलाइट में हैं। फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 1:10:43

2 News : सलमान ने रिलीज किया ऑपरेशन वेलेंटाइन फिल्म का ट्रेलर, ‘दबंग’ की 2 फिल्मों को लेकर आई यह अपडेट

पिछले कुछ समय से पूरे भारत में साउथ इंडियन एक्टर्स की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे लगातार लाइमलाइट में हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खास बात ये है कि ये साउथ इंडियन लेंग्वेज के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाती हैं। अब जल्द ही मशहूर एक्टर वरुण तेज की फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का जादू चलने वाला है। वरुण इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हैं।

फिल्म 1 मार्च को तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। इस बीच आज मंगलवार (20 फरवरी) को सुपरस्टार सलमान खान ने इसका का हिंदी और साउथ इंडियन स्टार राम चरण ने तेलुगु ट्रेलर जारी कर दिया, जो 2 मिनट 42 सैकंड का है। सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर नया पोस्टर और ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “जो होगा देखा जाएगा। इस शानदार ट्रेलर को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।

वरुण तेज और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” बता दें कि फिल्म की कहानी एक्शन और रोमांस से भरपूर है। इसके डायरेक्शन की कमान शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा ने संभाली है, जबकि संदीप मुड्डा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में वरुण और मानुषी एक वायु सेना पायलट और एक रडार अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन हवाई रोमांच का वादा करती है।

Salman Khan,operation valentine movie,varun tej,manushi chillar,tiger vs pathaan movie,sher khan movie,ram charan,shahrukh khan

सलमान की ‘टाइगर वर्सेस पठान’ और ‘शेर खान’ को लेकर फैंस में है जबरदस्त क्रेज

सलमान खान की दो मच अवटेड फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आई है। पहले बात करेंगे सलमान और शाहरुख खान की फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये डिब्बा बंद हो गई है, लेकिन यह सच नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंद नहीं हुई है बल्कि इसकी शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू होने जा रही है। यशराज फिल्म (YRF) इसे अपने बैनर तले बनाएगी।

‘जूम’ की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसे शुरू होने में थोड़ी देर तो हुई लेकिन अब मेकर ने पूरी तरह से कमर कस ली है और इसकी तैयारी पूरी कर ली है। वे जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सलमान और शाहरुख ने अपनी डेट्स भी दे दी हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पिछले साल आई शाहरुख की सुपरहिट मूवी ‘पठान’ का निर्देशन किया था। अब बात करते हैं ‘शेर खान’ फिल्म की।

दरअसल साल 2012 में सलमान को लेकर इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। तब कहा गया कि सलमान के छोटे भाई सोहेल खान द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में सलमान के साथ कपिल शर्मा लीड रोल में होंगे। यह फिल्म वीएफएक्स से रिलेटेड कुछ वजहों से पोस्टपोन हो गई थी। अब सोहेल ने बताया कि वे अगले साल फिल्म के काम पर लग जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम