न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने बताई पिछली 2 फिल्में नहीं चलने की वजह, इस जादुई आंकड़े तक पहुंची विक्रांत की ‘12वीं फेल’

सलमान खान बॉलीवुड में अपने 30 साल से भी ज्यादा समय के करिअर में उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं। हालांकि जब भी उनका करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 7:59:43

2 News : सलमान ने बताई पिछली 2 फिल्में नहीं चलने की वजह, इस जादुई आंकड़े तक पहुंची विक्रांत की ‘12वीं फेल’

सलमान खान बॉलीवुड में अपने 30 साल से भी ज्यादा समय के करिअर में उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं। हालांकि जब भी उनका करिअर ढलान पर आया तो उन्होंने मजबूत वापसी कर आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ अपने फैंस की झोली खुशियों से भर दी। सलमान 58 साल के होने वाले हैं और अब तक कई उम्दा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। उनके डोले-शोले और अदाकारी युवा कलाकारों को प्रेरित करती हैं।

सलमान की टाइगर सीरीज की मच अवेटेड तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली (12 नवंबर) पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तगड़ी ओपनिंग के बाद फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही बिजनेस कर पा रही है, जबकि उसके सामने कोई बड़ी फिल्म भी नहीं है। ऐसे में एक बार फिर सलमान की लोकप्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। सलमान की पिछली दो फिल्में ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इनके प्रोड्यूसर भी सलमान ही थे। अब सलमान ने इन दोनों फिल्मों के नहीं चलने पर खुलकर बात की है। कह सकते हैं कि सलमान का दर्द छलक पड़ा।

सलमान ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि जब ये दो फिल्में रिलीज हुईं, तो लोग सिनेमाघरों में नहीं जा रहे थे। इसके अलावा हमने थिएटरों में मोटी कीमत पर टिकट नहीं बेचे। हमने उस दर पर टिकट बेचे, जिसमें लोगों को सुविधा हो और वे थिएटर में जाएं। हमने दर्शकों का पैसा बचाने पर ध्यान दिया और इसीलिए इन फिल्मों में हमारे बॉक्स ऑफिस नंबर कम आए। इन दोनों फिल्मों के टिकट के अधिकतम दाम 250 रुपए से ज्यादा नहीं थे।

हमने दर्शकों के पैसे बचाकर अच्छा काम किया। ‘किसी का भाई किसी की जान’ अगर आज रिलीज होती तो और ज्यादा कमाई करती। एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि मेरी अगली फिल्मों के टिकट महंगे होंगे। क्योंकि आप जैसे लोग (मीडिया), जो हम करते हैं, उसकी सराहना नहीं करते। हम आपको हमारे नंबर बड़े दिखाएंगे।

Salman Khan,actor salman khan,tiger 3,kisi ka bhai kisi ki jaan,antim the final truth,vikrant massey,vidhu vinod chopra,12th fail movie

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ कमा चुकी है 50 करोड़ रुपए

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी की जोड़ी ने '12वीं फेल' फिल्म में कमाल कर दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। खास बात है कि टाइगर 3 की कड़ी चुनौती के बावजूद इसने आज भी अपने पैर जमाए हुए हैं। इस बीच 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।

शानदार कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज बुधवार को '12वीं फेल' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी शेयर की है। तरण ने बताया कि मंगलवार (28 नवंबर) की कमाई के आंकड़े जोड़ते हुए फिल्म ने 50 करोड़ रुपए कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

महज 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के लिए ये आंकड़े काफी अहम हैं। कुल कमाई 50.68 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 13 करोड़, दूसरे हफ्ते में 14.11 करोड़, तीसरे हफ्ते में 8.54 करोड़, चौथे हफ्ते में 9.48 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 5.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे