न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानूनी पचड़े में सलमान खान, पान मसाला एड पर विवाद बढ़ा, कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने भेजा नोटिस

सलमान खान कानूनी पचड़े में फंस गए, कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने पान मसाला एड के विवाद में नोटिस जारी किया। जानें शिकायत, कोर्ट की कार्रवाई और सलमान के वर्कफ्रंट की अपडेट्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 11:30:32

कानूनी पचड़े में सलमान खान, पान मसाला एड पर विवाद बढ़ा, कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कोटा के कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा है और 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। यह विवाद एक पान मसाला विज्ञापन को लेकर है, जिस पर शिकायतकर्ता ने भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया है।

शिकायत दर्ज करने वाले और मुद्दा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान हाई कोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है। हनी का दावा है कि राजश्री पान मसाला की कंपनी और सलमान खान, जो इस ब्रांड के एंबेसडर हैं, प्रोडक्ट को “केसर वाली इलायची” और “केसर वाला पान मसाला” बताकर दर्शकों को गुमराह कर रहे हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया कि केसर, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, 5 रुपये वाले पान मसाला में शामिल नहीं हो सकता। इसके अलावा, पिटीशनर ने यह चिंता जताई कि इस तरह के विज्ञापन युवाओं को पान मसाला उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जो मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण है।

कोर्ट का नोटिस और आगे की प्रक्रिया

शिकायत के बाद कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया और फॉर्मल जवाब मांगा। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी और सलमान दोनों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित की गई है।

वर्कफ्रंट अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में भी वह व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से सलमान की कई तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं, जो उनके व्यस्त शेड्यूल का परिचायक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत