न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल पूरा, सेट से तस्वीरें आईं सामने, अवार्ड लेने के बाद हीना ने कराई थी पहली कीमोथेरेपी

सलमान खान ने ईद (11 अप्रेल) को उनकी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा की थी। तब से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 1:23:09

2 News : ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल पूरा, सेट से तस्वीरें आईं सामने, अवार्ड लेने के बाद हीना ने कराई थी पहली कीमोथेरेपी

सलमान खान ने ईद (11 अप्रेल) को उनकी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा की थी। तब से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर नजरें गड़ा के बैठे हैं। उनके अंदर ‘सिकंदर’ के लिए जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। बहरहाल एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। फिल्म के सेट की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि ये फोटो सेट से ली गई हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

एक इमेज में सलमान की झलक देखी जा सकती है, जिसमें वे धुएं वाले बैकग्राउंड में खड़े हैं। इसे देख लग रहा है कि वह शानदार एक्शन सीक्वेंस है। एक और तस्वीर में एक व्यक्ति नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट से एक और तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना एक फैन के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। रश्मिका को एक स्लीक स्ट्रेट हेयरस्टाइल, कुर्ते में मुस्कान बिखेरते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सेट पर पोज दिया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में 1 जुलाई को खत्म हो गया। फिल्मांकन बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में सलमान के साथ एक मेन एक्शन सीक्वेंस के साथ संपन्न होगा। सलमान चित्रकूट ग्राउंड्स में एक्टर प्रतीक बब्बर के साथ एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन फिल्माएंगे। इसमें एक प्लेन और एक स्पेशल सेट शामिल है। उल्लेखनीय है कि शूटिंग 19 जून से शुरू हुई थी। पहला सीन 33000 फीट की ऊंचाई पर एक एयरक्राफ्ट में फिल्माया गया। मेकर्स ने कहानी को सीक्रेट रखा है।

ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने शेयर किया वीडियो

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। हिना सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार खुद के बारे में अपडेट दे रही हैं। वह रोजाना फैंस के लिए कोई न कोई पोस्ट शेयर कर अपनी मनोस्थिति बताती रहती हैं। अब हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके पहले कीमोथेरेपी सेशन का है। हिना ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कैसे पता चला।

वीडियो की शुरुआत में हिना रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए पोज देने और एक इवेंट में अवार्ड लेती दिख रही हैं। इसके बाद वह कीमो सेशन के लिए अस्पताल जाती हैं। हिना कहती हैं कि सारी चमक चली गई है और मैं अस्पताल में अपनी पहली कीमो के लिए तैयार हूं। चलो ठीक हो जाएं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “इस अवार्ड नाइट में मुझे कैंसर के बारे में पता था, लेकिन मैंने उसे सामान्य बनाने का एक सचेत विकल्प चुना। केवल अपने लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए। यह वह दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया।

हम वहीं बनते हैं जिस पर हम विश्वास करते हैं और मैंने इस चुनौती को खुद को फिर से खोजने के अवसर के रूप में लेने का फैसला किया है। मैंने सकारात्मकता की भावना रखने का फैसला किया। मेरे लिए मेरा काम काफी मायने रखता है। मैं झुकने से इनकार करती हूं। यह पुरस्कार जो मुझे मेरे पहले कीमो से ठीक पहले मिला वह अकेले मेरी प्रेरणा नहीं थी। वास्तव में मैं खुद को आश्वस्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुई थी कि मैं अपने लिए निर्धारित बेंचमार्क पर खरी उतर रही हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका