न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान खान की इस फिल्म के सीक्वल पर आई यह खबर, अब इन्होंने भी किया जीनत के बयान का विरोध

सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 2:13:46

2 News : सलमान खान की इस फिल्म के सीक्वल पर आई यह खबर, अब इन्होंने भी किया जीनत के बयान का विरोध

सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। पिछले रविवार (14 अप्रैल) को उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो सिरफिरों ने फायरिंग कर दी थी। गनीमत है कि सलमान और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद हाल ही सलमान को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्हें सही-सलामत देख फैंस ने राहत की सांस ली।

अब सलमान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट तैयार है और मेकर्स को बस सलमान की मंजूरी का इंतजार है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ की प्रमोशनल इवेंट में निर्माता के.के. राधामोहन ने खुलासा किया कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट तैयार है।

‘बजरंगी भाईजान’ के लेखक और एसएस राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद की ओर मुड़ते हुए राधामोहन ने कहा कि स्क्रिप्ट जल्द ही सलमान को सुनाई जाएगी। मालूम हो कि सलमान ने साल 2021 में सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि विजयेंद्र प्रसाद स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म का टाइटल ‘पवन पुत्र भाईजान’ रखा गया है। इसमें करीना कपूर खान की जगह पूजा हेगड़े के नाम पर चर्चा चल रही है। सलमान और पूजा की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई।

Salman Khan,superstar salman khan,bajrangi bhaijaan,bajrangi bhaijaan sequel,ruslaan,pooja hegde,mukesh khanna,zeenat aman,mumtaz,saira banu,live in relationship

जीनत अमान के लिव-इन रिलेशनशिप बयान पर भड़के मुकेश खन्ना

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने बीते दिनों यंग जनरेशन को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। उनका ये बयान गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो के गले नहीं उतरा और उन्होंने जीनत का खुलकर विरोध किया। अब ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने भी जीनत की बात पर एतराज जताया है। मुकेश ने ‘दैनिक जागरण’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता नहीं दी गई है।

यह वेस्टर्न सिविलाइजेशन से आया है। जीनत अमान की जो भी बात हो रही है, उन्होंने अपनी जिंदगी वेस्टर्न सिविलाइजेशन के हिसाब से जी है। एक लड़के और लड़की का शादी के बिना पति-पत्नी के रूप में साथ रहना स्वीकार्य नहीं है। ऐसी बातें कहने वालों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। अगर एक लड़का और एक लड़की शादी से पहले पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे तो उनका क्या होगा और इस दौरान उनके बीच बात बिगड़ जाए तो क्या होगा? उन्होंने अंत में हिदायत देते हुए कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं उन्हें सोच समझकर बोलने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि मुकेश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका