न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय के बेटे शाहरान से मिले सलमान, वीडियो वायरल, ‘दो और दो प्यार’ सहित इन 5 फिल्मों का जानें हाल

सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में दुबई पहुंचे। सलमान वहां अपने फिटनेस इक्विपमेंट्स बीइंग स्ट्रॉन्ग के प्रमोशन के लिए गए हैं। सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 1:20:42

2 News : संजय के बेटे शाहरान से मिले सलमान, वीडियो वायरल, ‘दो और दो प्यार’ सहित इन 5 फिल्मों का जानें हाल

सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में दुबई पहुंचे। सलमान वहां अपने फिटनेस इक्विपमेंट्स बीइंग स्ट्रॉन्ग के प्रमोशन के लिए गए हैं। सलमान कराटे कॉम्बैट इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सलमान के साथ दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का बेटा शाहरान भी नजर आया। सलमान, शाहरान को सबसे मिलाते हुए बहुत खुश नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी ने शेयर किया है।

इसमें सलमान ब्लैक सूट में कमाल लग रहे हैं, जबकि शाहरान भी ब्लैक टीशर्ट और पैंट में जंच रहे हैं। क्लिप में दोनों एक-दूसरे से मिलकर गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरान की हाइट सलमान जितनी हो गई है। वीडियो में शाहरान को देखकर फैंस ने हैरानी जताते हुए कहा कि संजय का बेटा तो काफी बड़ा हो गया है। फैंस ने कहा सलमान व शाहरान की जोड़ी चाचा-भतीजा जैसी लग रही है।

कई यूजर्स तो कह रहे हैं कि सलमान को अब शाहरान को भी लॉन्च कर देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सलमान अब तक कई युवा कलाकारों को आगे ला चुके हैं। शाहरान, संजय और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के बेटे हैं, वहीं उनकी जुड़वा बहन इकरा हैं। संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से बेटी त्रिशाला हैं, जो काफी बड़ी हो चुकी हैं।

‘दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ ने 2 दिन में कमाए...

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार (19 अप्रैल) को दो बड़ी फिल्मों ‘दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ ने दस्तक दी। पहले बात करते हैं दो और दो प्यार की। यह विद्या बालन की इस साल की पहली मूवी है। मां बनने के बाद इलियाना डिक्रूज ने भी वापसी की है। फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। इसने शनिवार (20 अप्रैल) को दूसरे दिन 85 लाख रुपए कमाए।

इसकी कुल कमाई 1.40 करोड़ रुपए हो गई है। 'दो और दो प्यार' में विद्या के अलावा प्रतीक गांधी, सेंधिल राममूर्ति और इलियाना ने भी अहम भूमिका निभाई है। दूसरी ओर कुछ अडल्ट कंटेंट से भरी 'LSD 2' रिलीज हुई है। दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने 15 लाख से टिकट विंडो पर ओपनिंग ली थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बोनिता राजपुरोहित और उर्फी जावेद स्टारर इस मूवी ने दूसरे दिन 12 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म का भारत में टोटल बिजनेस 27 लाख रुपए हो गया है।

निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 10वें दिन एक करोड़ 82 लाख रुपए कमाए। इसका कुल कलेक्शन 53.12 करोड़ रुपए हो गया है। अजय देवगन की ‘मैदान’ ने 10वें दिन 2 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया और इसकी कुल कमाई 33.15 करोड़ रुपए पहुंच गई है। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने 23वें दिन 98 लाख कमा अब तक अपनी झोली में 73.38 करोड़ रुपए डाल लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष