न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस कारण ‘बिग बॉस 18’ होस्ट नहीं करेंगे सलमान, शो में शिरकत करने की अटकलों पर बोले सुधांशु

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ की जबरदस्त लोकप्रियता है। इसका हर सीजन चर्चाओं में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 8:09:33

2 News : इस कारण ‘बिग बॉस 18’ होस्ट नहीं करेंगे सलमान, शो में शिरकत करने की अटकलों पर बोले सुधांशु

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ की जबरदस्त लोकप्रियता है। इसका हर सीजन चर्चाओं में रहता है। अब BB 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस का दिल तोड़ देगी। दरअसल सुपरस्टार सलमान खान इस बार हेल्थ इश्यूज के चलते शो को होस्ट नहीं कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक सलमान की हाल ही एक सर्जरी हुई है।

इससे वे पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। उन्हें अपना खास ख्याल रखना है और इसी कारण वे शो का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि अगर वे जल्द ठीक हो जाएंगे, तो शो को बीच में जॉइन कर सकते हैं। प्रोडक्शन टीम और BB 18 के बीच में बातचीत जारी है। इससे पहले सलमान ने 21 जून से शुरू हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को भी होस्ट नहीं किया था। उनकी जगह दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने यह जिम्मा संभाला था।

'BB 18' को होस्ट नहीं करने को लेकर अब तक सलमान का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हाल ही सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उनकी पसलियों में चोट आई थी लेकिन इसके बावजूद वे एक इवेंट में शामिल हुए थे।

इस बीच एक्ट्रेस संभावना सेठ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि सलमान ‘बिग बॉस’ होस्ट नहीं करेंगे। इस पर संभावना कहती हैं कि सलमान ‘बिग बॉस’ नहीं करेंगे तो ‘बिग बॉस’ खत्म है। ‘बिग बॉस’ नहीं चलने वाला। कोई नहीं देखेगा अगर मैं ‘बिग बॉस’ देखूंगी तो मैं सलमान की वजह से ही देखूंगी। अगर सलमान नहीं हैं तो ‘बिग बॉस’ का बुरा हाल होने वाला है।

Salman Khan,superstar salman khan,bigg boss 18,bb 18,salman bigg boss,bb ott 3,sudhanshu pandey,actor sudhanshu pandey,anupamaa

सुधांशु पांडे ने हाल ही में पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ से ले ली विदाई, BB के लिए कहा...

एक्टर सुधांशु पांडे ने हाल ही ‘अनुपमा’ शो को अलविदा कह दिया। सुधांशु इसमें ‘वनराज’ का किरदार निभा रहे थे। उनके शो को छोड़ने के लिए तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि यह भी दावा किया गया कि वे BB 18 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अब सुधांशु ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने ‘अनुपमा’ से दूरी क्यों बनाई।

सुधांशु ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। क्योंकि वह शो मेरे जैसे एक्टर के लिए नहीं है और अगर ऊपर वाले ने चाहा तो मैं इस शो को एक दिन होस्ट जरूर करूंगा, लेकिन कंटेस्टेंट के तौर पर उसमें नजर नहीं आऊंगा। मैं ‘अनुपमा’ से लगभग 4 साल तक जुड़ा रहा।

यह एक शानदार जगह थी, मैंने शानदार शो किया, यह हर तरह से मेरे लिए आशीर्वाद था। मैने 4 साल तक अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी, लेकिन सभी कलाकार के जीवन में एक ऐसा वक्त आता है कि उसे आगे बढ़ने की इच्छा होती है और यही कारण है कि मैंने शो से दूरी बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका