न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने अभिषेक-अमिताभ को लगाया गले, वीडियो वायरल, आनंद की बर्थडे पार्टी में पहुंचे और भी सितारे

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने गुरुवार (21 दिसंबर) को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 12:24:55

2 News : सलमान ने अभिषेक-अमिताभ को लगाया गले, वीडियो वायरल, आनंद की बर्थडे पार्टी में पहुंचे और भी सितारे

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने गुरुवार (21 दिसंबर) को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने चार चांद लगाए। वहां सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति एक्टर अभिषेक बच्चन को गले लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बर्थडे पार्टी में सलमान स्टेज पर कई सितारों से मुलाकात कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सभी स्टार्स से हाथ मिलाया। सलमान ने इसके बाद सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी मुलाकात की। फिर जैसे ही वहां अभिषेक को देखा तो उन्हें गले लगा लिया। विरल भयानी की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या हुआ”। एक ने लिखा, “ये तो फिल्म धड़कन का सीन लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या रॉय आ जाती तो अच्छा होता।” सलमान व अभिषेक ने बिना किसी मनमुटाव के एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक अन्य क्लिप में दोनों को बातचीत में व्यस्त देखा गया, जिससे पता चलता है कि वे एक-दूसरे की कंपनी में बेहद नॉर्मल महसूस करते हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान और ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म में साथ काम किया था और तब से ही उनके अफेयर की खबरें चल पड़ी थीं। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ शादी कर ली।

उनके 12 साल की बेटी आराध्या है। इन दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कुछ गड़बड़ चल रही है। यहां तक कि यह भी कहा गया कि ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया और वह आराध्या के साथ मायके में शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि इस बीच दोनों आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ नजर आए थे।

पार्टी में शाहरुख-काजोल सहित इन सितारों ने भी जमाया रंग

फिल्म मेकर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी किसी ग्लैमरस कार्यक्रम से कम नहीं थी। इसमें सलमान और अमिताभ-अभिषेक ने तो रंग जमाया ही साथ ही और भी कई सितारों ने भी अपना जलवा बिखेरा। इनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान, काजोल, जैकी श्रॉफ, वाणी कपूर, अमीषा पटेल, सनी लियोन, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शंकर महादेवन, मल्लिका शेरावत, हिना खान के नाम शुमार हैं।

शाहरुख ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। काजोल ने झिलमिलाती साड़ी पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ऋतिक पूरे काले रंग के लुक में आकर्षक लग रहे थे, जिसमें एक टी-शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और काली डेनिम पैंट थी। कार्तिक ने काले रंग की टी-शर्ट, खुले बटन वाले जैकेट और पैंट के साथ कहर बरपाया। टाइगर आधी खुली चेन, साइड पॉकेट और फुल स्लीव्स वाली ब्लैक जैकेट में दिखे। अमीषा मिनी ड्रेस में ग्लैम डॉल की तरह पहुंचीं। वाणी ऑल बैक लुक में स्टाइलिश वाइब्स बिखेरती नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम