न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Video : पैपराजी से घिरने पर सलमान खान ने खोया आपा, मां का रखा पूरा ख्याल, हाथ पकड़कर कार तक ले गए

सुपरस्टार सलमान खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से ही लाइमलाइट में हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 11:34:44

2 Video : पैपराजी से घिरने पर सलमान खान ने खोया आपा, मां का रखा पूरा ख्याल, हाथ पकड़कर कार तक ले गए

सुपरस्टार सलमान खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से ही लाइमलाइट में हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बातें होती हैं, तो कभी पर्सनल लाइफ पर सबकी नजरें रहती हैं। अब सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी पर भड़कते हुए दिखे। सलमान ने उन्हें आंखें भी दिखाई। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों को सलमान का यह रवैया पसंद नहीं आया तो कुछ परिस्थितिजन्य सलूक मानते हुए उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

दरअसल मंगलवार (19 दिसंबर) को सलमान परिवार के सदस्यों के साथ छोटे भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। पार्टी के बाद सलमान बाहर निकल रहे थे। तभी तस्वीरें लेने के लिए उनकी कार को घेरने वाले पैपराजी को लेकर ने आपा खो दिया। उन्होंने फोटोग्राफरों को पीछे हटने के लिए कहा। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि पार्टी में सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, सौतेली मां हेलेन, बहन अर्पिता खान व जीजा आयुष शर्मा, बहन अलवीरा खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री व उनकी बेटी अलिजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्त पार्टी में शामिल हुए थे।

फैंस व पैपराजी से घिरे सलमान ने थामा मां सलमा खान का हाथ

सलमान अपनी मां सलमा खान के काफी करीब हैं। सोहेल के बर्थडे बैश में मां-बेटे की प्यारी जोड़ी को पार्टी में देखा गया। तमाम पैपराजी व फैंस से घिरे सलमान ने अपनी मां का हाथ पकड़कर उन्हें कार तक छोड़ा। इस दौरान उन्होंने अपनी मां का पूरी तरह से ध्यान रखा हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

लोग सलमान और उनकी मां के बीच बोंडिंग को देख काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि बेटा हो तो ऐसा, जो अपनी मां के साथ साये की तरह चिपका हुआ है। वह मां को जरा भी तकलीफ में नहीं देखना चाहता। बता दें कि सलमान की फैमिली मैन के रूप में हमेशा से ही काफी तारीफ होती है।

वे अपने पिता का भी खूब ख्याल रखते हैं और उनके आदर-सम्मान में कोई कोताही नहीं बरतते। पार्टी में सलमान के लुक की बात करें तो उन्होंने एक काली टी शर्ट और मैरून रंग की पैंट पहनी थी। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म टाइगर 3 दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज हुई थी और सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम