न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने भांजी अलीजेह को इस अंदाज में समझाया, कपिल ने रोशेल को भेजा यह प्यारा सा गिफ्ट

सलमान खान जितना ध्यान अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर देते हैं उतना ही ध्यान पर्सनल लाइफ का भी रखते हैं। उनके सभी रिश्ते काफी मजबूत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 11:25:24

सलमान खान जितना ध्यान अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर देते हैं उतना ही ध्यान पर्सनल लाइफ का भी रखते हैं। उनके सभी रिश्ते काफी मजबूत हैं। वे अपनों पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं चूकते। सलमान खास तौर से परिवार के बच्चों के साथ ज्यादा कनेक्टेड हैं। वे जब-तब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ वाले फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सलमान ने शनिवार (16 सितंबर) को अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के लिए एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में सलमान ने अलीजेह को गोद में उठाया हुआ है। दोनों एक-दूसरे को मासूमियत के साथ निहार रहे हैं।

अलीजेह सलमान की बहन अलवीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी है। सलमान ने लिखा, ‘मामू पर एक अहसान करो। जो भी करना दिल और मेहनत से करना! हमेशा याद रखो, लाइफ में सीधा जाओ और दाएं मुड़ जाओ। सिर्फ खुद से ही कम्पीट करो। फिट होने के चक्कर में एक जैसी मत हो जाना और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना। और सबसे जरूरी बात, एक बार जो तुमने कमिटमेंट कर दी तो फिर मामू की भी नहीं सुनना।‘

उल्लेखनीय है कि सलमान ने यहां 2011 में आई खुद की ही फिल्म बॉडीगार्ड के मशहूर डायलॉग ‘मुझ पर एक अहसान करना कि मुझ पर कोई अहसान ना करना’ की स्टाइल में विचार व्यक्त किए हैं। अलीजेह ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘थैंक यू मामू।’ आपको बता दें कि अलीजेह इसी साल सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Salman Khan,alizeh agnihotri,atul agnihotri,alveera khan,the kapil sharma show,rochelle rao,keith sequeira

‘द कपिल शर्मा शो’ में काम कर चुकी हैं रोशेल राव, जल्द बनेंगी मां

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव इन दिनों काफी खुश हैं। रोशेल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में रोशेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारे से गिफ्ट हैम्पर की झलक दिखाई है, जो उन्हें उनके दोस्त कॉमेडियन कपिल शर्मा से मिला है। रोशेल 'द कपिल शर्मा शो' में काम कर चुकी हैं। रोशेल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी स्टोरी शेयर की। तस्वीर में हम आरामदायक और वार्म पिलो से भरी टोकरी देख सकते हैं।

गिफ्ट हैम्पर को कागज के फूलों से सजे एक खूबसूरत बॉक्स में रखा गया है। इसमें एक व्हाइट मंकी-प्रिंटेड रजाई और एक मैचिंग तकिया है। इसमें हैंड-ब्लॉक-प्रिंटेड बोल्स्टर भी हैं। रोशेल ने कैप्शन में लिखा, "@ginnichatrah @kapilsharma इस सबसे प्यारे हैम्पर के लिए धन्यवाद, इसे बच्चे के लिए उपयोग करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!" बता दें कि कीथ और रोशेल ने 2 सितंबर को एक खूबसूरत बेबी शॉवर पार्टी की मेजबानी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार