न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 20 साल से इस एक्टर को ढूंढ़ रहीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड, बहन की शादी में जमकर झूमीं यह एक्ट्रेस

मॉडल व एक्ट्रेस सोमी अली अक्सर सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 1:37:08

2 News : 20 साल से इस एक्टर को ढूंढ़ रहीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड, बहन की शादी में जमकर झूमीं यह एक्ट्रेस

मॉडल व एक्ट्रेस सोमी अली अक्सर सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि कई सालों पहले उनकी राहें जुदा हो चुकी हैं, लेकिन सोमी कई दफा सलमान पर निशाना साध चुकी हैं। फिलहाल सोमी किसी और कारण से चर्चा में हैं। दरअसल सोमी लंबे समय से अभिनेता राज किरण को तलाश रही हैं और वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से यह वादा किया था। ‘शिक्षा’, ‘कर्ज’, ‘अर्थ’ और ‘राज तिलक’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके राज किरण फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद कहां गए और क्या कर रहे हैं, इसका पता तो उनके परिवार को भी नहीं है।

सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज किरण का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप के साथ सोमी ने कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, अगर मुझे कुछ वैध जानकारी मिलती है तो आर्थिक इनाम भी मिलेगा। यह कोई फ्रॉड या स्कैम नहीं है। मैंने दिवंगत मिस्टर ऋषि कपूर जी से वादा किया था कि मैं अभिनेता राज किरण की तलाश करना कभी बंद नहीं करूंगी। मैं उन्हें 20 साल से ढूंढ रही हूं। मैंने खुद के पैसे लगाकर और कई बार अपनी मां से उधार लेकर कई राज्यों में उन्हें ढूंढने गई। ताकि चिंटू जी चैन की नींद ले सकें और मैं अपना वादा पूरा कर सकूं।

चिंटू जी और एक अन्य अभिनेत्री ने भी उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। अगर आप में से किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता चले तो कृपया मुझे मैसेज भेजें। यह सिर्फ यह देखने के लिए है कि क्या वह ठीक हैं और क्या उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत तो नहीं है? एक पीड़ित अधिवक्ता के रूप में और 17 वर्षों से अपने संगठन को चलाने के कारण मेरा दिल कभी नहीं रुकता और मैं बस यह जानना चाहती हूं कि क्या वह ठीक हैं?

सचमुच यही हम हमेशा से चाहते थे और अब मुझे अपना वादा पूरा करना है।” सोमी के मुताबिक राज किरण महतानी (जन्म 5 फरवरी 1949) एक पूर्व भारतीय अभिनेता हैं। मुंबई में एक सिंधी परिवार में जन्मे राज ने बीआर इशारा की कागज की नाव (1975) से अपनी शुरुआत की और 90 के दशक के मध्य तक 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए।

साई पल्लवी के अपनी बहन की शादी में नाचने का वीडियो वायरल

साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इस मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में साई ‘सीता माता’ के किरदार में नजर आएंगी। इस बीच साई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें साई अपनी बहन की शादी में मराठी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। साई ‘अप्सरा आली’ गाने पर बहन के झूम रही हैं। वह डांस करने के साथ पूरे लिरिक्स भी गा रही हैं।

साई को इस तरह से डांस करता देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। शादी के फंक्शन से साई के और भी वीडियो सामने आए हैं। एक में वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मस्ती में खोई हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके बालों में गजरा है। उल्लेखनीय है कि रामायण में साई ‘श्रीराम’ की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा भी साई के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। साई की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह साउथ सिनेमा में कई दमदार भूमिकाओं को अंजाम दे चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क