न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द बुल’ के लिए रोजाना 3.5 घंटे ट्रेनिंग कर रहे सलमान, कबीर खान के साथ ‘बब्बर शेर’ में भी करेंगे काम!

सुपरस्टार सलमान खान की पिछले साल आई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म दिवाली के दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 8:13:02

2 News : ‘द बुल’ के लिए रोजाना 3.5 घंटे ट्रेनिंग कर रहे सलमान, कबीर खान के साथ ‘बब्बर शेर’ में भी करेंगे काम!

सुपरस्टार सलमान खान की पिछले साल आई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब फैंस उनकी अगली फिल्म पर नजर लगाकर बैठे हैं। 'द बुल' फिल्म की तैयारी के लिए सलमान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे काफी मशक्कत कर रहे हैं और हर दिन 3.5 घंटे तक ट्रेनिंग करते हैं। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की इस मूवी के लिए सलमान खूब पसीना बहा रहे हैं। सलमान पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ ट्रेनिंग सेशन कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक सलमान इसमें ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने 1988 में मालदीव में ‘ऑपरेशन कैक्टस’ का नेतृत्व किया था। विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘ऑपरेशन कैक्टस’ की कहानी पेश करेगी, जिसमें 3 नवंबर 1988 को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने मालदीव की मदद की थी, जब बिजनेसमैन अब्दुल्ला लुथुफी और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम में तख्तापलट की कोशिश की गई थी।

उस वक्त भारतीय सेना ने अनेक सैनिकों को मार गिराया था और कुछ ही घंटों के अंदर राष्ट्रपति मॉमून अब्दुल गय्यूम की सरकार पर नियंत्रण बहाल कर दिया था। फिलहाल सलमान ‘बिग बॉस 17’ होस्ट कर रहे है। इसका फाइनल 28 जनवरी को हो जाएगा, जिसके बाद सलमान फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Salman Khan,actor salman khan,superstar salman khan,the bull movie,babbar sher movie,director kabir khan,tiger 3 movie

इन 3 फिल्मों में भी जम चुकी है सलमान और कबीर की जोड़ी

इस बीच सलमान खान से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर कबीर खान उनके साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल ‘बब्बर शेर’ होगा। सूत्रों के अनुसार कबीर ने सलमान को इस फिल्म के लिए प्रपोजल दिया है। बता दें कि सलमान, कबीर की पहली पसंद हैं।

उनको लगता है कि यह दमदार किरदार सलमान के अलावा कोई और नहीं निभा सकता है। कबीर अब तक सलमान से कई बार मिल चुके हैं। उनके बीच इस महीने भी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहने वाला है। सलमान फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब अगर बात बन जाती है तो यह सलमान और कबीर की चौथी फिल्म होगी।

इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इन दिनों कबीर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में बिजी हैं। कबीर की पिछली फिल्म ‘83’ थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार