न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट के बावजूद सलमान ने शुरू की BB 18 की शूटिंग, वीडियो वायरल, हिना खान को हुई अब यह बीमारी

सुपरस्टार सलमान खान (58) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्टों में पता चला था कि सलमान की पसलियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 12:04:19

चोट के बावजूद सलमान ने शुरू की BB 18 की शूटिंग, वीडियो वायरल, हिना खान को हुई अब यह बीमारी

सुपरस्टार सलमान खान (58) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्टों में पता चला था कि सलमान की पसलियों में चोट लगी है। इसके बाद कहा जा रहा था कि वह शायद इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन होस्ट नहीं कर पाएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ‘BB 18’ के सेट का बताया जा रहा है। इसमें सलमान का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि सलमान खान अपनी पसलियों की चोट से ठीक होने के बाद ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग कर रहे हैं।

हालांकि देखा जा सकता है कि सलमान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, क्योंकि वे अपनी पसलियों पर हाथ रखते नजर आए। इससे साफ है कि सलमान अभी भी दर्द में हैं। सलमान काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्लासिक ब्लैक सूट के साथ डार्क ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी और सूट-बूट में एक्टर डैपर लग रहे थे। इस बीच सलमान का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान एक बुजुर्ग महिला संग बात करते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही एक इवेंट से सलमान का वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके बैठने के तरीके को लेकर सवाल उठाया गया। बाद में पता चला कि सलमान की पसलियों में चोट लगी है। दर्द के बावजूद सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए हाई-एक्शन सीन्स की शूटिंग भी कर रहे हैं। सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार मेगा-बजट फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान के अब हुई म्यूकोसाइटिस बीमारी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उनकी 5 कीमोथेरेपी हो चुकी है और 3 बाकी है। अब हिना ने खुलासा किया कि उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी है। ये बीमारी कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट की वजह से हुई है। हिना ने इंस्टा की पोस्ट में लिखा, “मुझे म्यूकोसाइटिस बीमारी हो गई है।

हालांकि मैं इसमें डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ नहीं कर रही हूं। इसे कैसे ठीक करना है, सब कुछ डॉक्टर्स बता रहे हैं। ऐसे में अगर आपमें से कोई इससे जूझ रहा है या फिर इसके इलाज के बारे में जानता है तो मुझे सलाह दे। बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि मैं कुछ खा नहीं पा रही हूं। आप लोगों की दुआ मेरे बहुत काम आएगी। प्लीज मुझे बताएं।” फैंस हिना को कई तरह की सलाह दे रहे हैं।

ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें गले के दर्द को कम करने के लिए माउथवॉश का यूज करने के लिए कहा है। इसके अलावा लोगों ने उन्हें हाइड्रेटेड रहने में मदद करने के लिए नींबू का रस और दही का पानी जैसे बहुत सारे ड्रिंक पीने का सुझाव दिया है। उल्लेखनीय है कि हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को लगातार खुद की हेल्थ अपडेट देने के साथ हिम्मत से इस बीमारी से लड़ने का संदेश भी दे रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री