न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बच्चा बोले मोरया’ इवेंट में नाचे सलमान खान और गाया गाना, इस एक्ट्रेस से मिले गले, वीडियो हो रहे वायरल

सुपरस्टार सलमान खान (58) की पिछली फिल्म साल 2023 में दिपावली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी। इस साल सलमान की कोई फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 8:05:12

‘बच्चा बोले मोरया’ इवेंट में नाचे सलमान खान और गाया गाना, इस एक्ट्रेस से मिले गले, वीडियो हो रहे वायरल

सुपरस्टार सलमान खान (58) की पिछली फिल्म साल 2023 में दिपावली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी। इस साल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद वे किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। बहरहाल सलमान आज बुधवार (28 अगस्त) को पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव को समर्थन देते हुए 'बच्चे बोले मोरया' नाम की इवेंट में शामिल हुए। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं। इस मौके पर बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे।

सलमान ने मंच पर डांस किया और गाना भी गाकर सुनाया। सलमान ब्लू डेनिम और टी-शर्ट में नजर आए। सलमान अपनी फिल्म 'वॉन्टेड' के गाने 'मेरा ही जलवा' पर जमकर थिरके। उन्होंने माइक थामते हुए मंच से ही 'आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है' गाना भी गाया। इस दौरान ऑडियंस ने उन्हें चीयर करते हुए खूब तालियां बजाई। सलमान ने इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति घर पर लाने का संदेश भी दिया।

सलमान ने कहा कि लाओ इको फ्रेंडली गणेश और अपनी सोसायटी, अपनी बिल्डिंग, अपने घर में ही उसका विसर्जन करो। बहुत खराब लगता है कि आप लोग पीओपी की मूर्ति लेकर आते हैं, उसका विसर्जन करते है जो ठीक से नहीं होता है। समंदर पर जाते हैं तो देखते है आधे गणेश जी यहां हैं। उनकी सूंड कहीं और पड़ी है। कहीं पर हाथ रह जाता है, कहीं पर पैर। आपके पैर भी मूर्ति पर लगते हैं, ये अच्छी बात नहीं है।

सलमान खान से मिलकर खुश हुईं सोनाली बेंद्रे, किया था इस मूवी में साथ काम

इसी कार्यक्रम में ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) मूवी में सलमान खान की को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी मौजूद थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी गर्मजोशी से मिले। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वे गले मिलते देखे जा सकते हैं। वे साथ में बैठे भी थे। फैंस उन्हें साथ देख काफी खुश हो रहे हैं। बता दें 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म में सलमान (प्रेम) और सोनाली (प्रीति) ने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी, जिनकी बाद में शादी हो जाती है।

इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “कृपया कोई उन्हें फिर से साथ में कास्ट करे।” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “हाय प्रेम और प्रीति वापस आ गए हैं।” एक और फैन ने लिखा, “हम साथ साथ हैं की यादें ताजा हो गईं।” इस बीच सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वे अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे।

इसमें सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना रहेंगी। दूसरी ओर, सोनाली को आखिरी बार ओटीटी शो 'द ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीजन में देखा गया था। वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। सोनाली कैंसर को मात दे चुकी हैं। सोनाली ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री