न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के फिल्म इंडस्ट्री में हुए 35 साल, ‘दबंग’ ने ये खास वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

बॉलीवुड में ‘दबंग’ इमेज के लिए मशहूर सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए। सलमान करिअर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 11:21:07

सलमान खान के फिल्म इंडस्ट्री में हुए 35 साल, ‘दबंग’ ने ये खास वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

बॉलीवुड में ‘दबंग’ इमेज के लिए मशहूर सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए। सलमान करिअर की शुरुआत से ही छाए हुए हैं। 57 साल की उम्र में भी उनका जलवा कम नहीं हुआ है। फैंस उनकी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। सलमान बड़े पर्दे पर तो धूम मचा ही रहे हैं, साथ ही छोटे पर्दे पर भी रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट करते हुए अपार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

सलमान की पहली फिल्म 22 अगस्त 1988 को रिलीज हुई 'बीवी हो तो ऐसी' थी, जिसमें रेखा और फारुख शेख की मुख्य भूमिकाएं थीं। सलमान की सोलो हीरो वाली अगली फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट रही और इसके बाद तो हर ओर उनके ही चर्चे होने लगे।

सलमान ने अब तक बागी, सनम बेवफा, पत्थर के फूल, साजन, हम आपके हैं कौन, गर्व, वांटेड, मुझसे शादी करोगी, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, करण अर्जुन, हम दिल दे चुके सनम, कुछ-कुछ होता है, तेरे नाम, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, रेस, भारत जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

सलमान खान की अगली फिल्म है ‘टाइगर 3’

हिंदी सिनेमा में 35 साल का सफर पूरा करने पर सलमान ने खास अंदाज में फैंस को शुक्रिया कहा। सलमान ने अपनी फिल्मों के कुछ सीन्स का कोलाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनकी फिल्मों के कुछ फेमस डायलॉग्स और गाने सुने जा सकते हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा-'35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आपके प्यार के लिए शुक्रिया।'

सलमान को अनगिनत चाहने वाले हैं, ऐसे में वे इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- 'यहां कभी कोई दूसरा सलमान खान नहीं हो सकता।' एक ने लिखा- 'मैं बूढ़ा भी हो जाऊंगा तो भी सलमान खान हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे।' एक और ने लिखा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में 35 साल पूरे करने के लिए बधाई और हमे एंटरटेन करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'

सलमान अब ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका